![]() |
| Women-Ethnic-Wear-Show-2020 |
विमेंस एथनिक वेयर २०२० शॉ अहमदावाद में
१२ अक्टूबर से प्रारंभ होगा यह तीसरा सीजन
मुंबई: अहमदाबाद के होटल देव कॉरपोरेट में १२ अक्टूबर से तीन दिवसीय वुमेंस एथनिक वेयर २०२० शॉ प्रारंभ होने जा रहा है। ३० वर्ष पुरानी गारमेंट एजेंसी लिंक मारकेटिंग द्वारा यह एथनिक शॉ आयोजित किया जा रहा है। लिंक मारकेटिंग के कर्ता धर्ता दिनेश मेहता ने यह जानकारी दी।
दिनेश मेहता के अनुसार उनके द्वारा मुंबई के वुमेंस एथनिक वेयर ब्रांड्स की मारकेटिंग गुजरात राज्य में की जाती है। जैसा कि ज्ञात है, पिछला समर एवं मैरेज सीजन लॉक डाउन के चलते बुरी तरह से पिट गया। गत ७ महीनों से गारमेंट उद्योग और विशेषकर एथनिक वेयर सेक्टर काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बुरे समय से उबरने के लिए नयी उर्जा, नयी वेरायटी, एवं नये कलेक्शन के साथ मुंबई के वुमेंस एथनिक वेयर उत्पादकों हेतु वे एक प्लेटफार्म तैयार कर रहे हैं, जहां तीन दिवसीय शॉ के दौरान ब्रांड्स द्वारा नये डेजायनर वेयर कलेक्शन का डिसप्ले किया जाएगा।
दिनेश मेहता के बेटे सुकेतु मेहता इस शॉ के बारे में बताते हैं कि यह शॉ का तीसरा सीजन है जिसमें मुंबई के वुमेंस एथनिक वेयर ब्रांड्स जैसे, जिनी मिनी के दो लेबल्स, आरी, अनोरा, लतिका, स्काइलर, फेदर टच, कर्मा, क्विंस, एंजल, मिस चीफ, जोला, अन्या, गोमती, धूप आंगन, मिश्री, उर्जा, इत्यादि ब्रांड्स अपनी सिजनल वेरायटी शॉ के तीसरे सीजन में दर्शाएंगे।
दिनेश मेहता के दूसरे बेटे अमित मेहता के अनुसार इस वुमेंस एथनिक वेयर २०२० शॉ में नयी प्रोडक्ट रेंज के डिसप्ले के साथ साथ माल की बुकिंग भी की जाएगी।
लिंक मारकेटिंग अहमदाबाद बेस गारमेंट एजेंसी फर्म है जो गत तीन दशकों से गारमेंट क्षेत्र से जुड़ी हुयी है और इस तीन दिवसीय शॉ में विजिट करने हेतु एजेंसी द्वारा अपने मारकेटिंग क्षेत्र से तमाम गारमेंट रिटेलर्स और वुमेंस एथनिक वेयर विक्रेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।


.jpg)
.jpg)










.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.