Header Ads Widget

 Textile Post

Wocky Tocky Launches 'Bespoke' Premium Quality Uniform Fabric Catalog।। WOCKY TOCKY ने किया प्रीमियम क्‍वालीटी की यूनिफॉर्म फैब्रिक कैटलॉग Bespoke लॉन्च

 


मुंबई : वर्षभर यूनिफॉर्म फैब्रिक का उत्पादन एवं मार्केटिंग करने वाली कंपनी यूनिटेक्स सिंथेटिक्स [इंडिया] प्रा. लि. ने हाल ही में प्रीमियम रेंज की स्कूल और कॉरपोरेट यूनिफॉर्म फैब्रिक के नए डिजाइनर कलेक्शन को कैटलॉग Bespoke के अंतर्गत कपड़ा बाजार में लॉन्च किया।

 

Bespoke कैटलॉग के तहत कंपनी ने प्रीमियम रेंज की पीवी सूटिंग फैब्रिक डेवलप की है, जो फाइन काउंट के यार्न से बनाई गई है और लाइट वेट है। साथ ही यूनिफॉर्म की शर्टिंग वैरायटी में 2 प्लाय के पीसी यार्न से स्ट्राइप्स, चेक्स, डोबीज और प्लेन रेंज तैयार की गई है।

 

कंपनी द्वारा Bespoke कैटलॉग देश भर में फैले हुए अपने एजेंटों और डीलरों को अभी से भेजे जाने प्रारंभ किए जा चुके हैं।

 

Wocky Tocky ब्रांड के अंतर्गत अपनी यूनिफॉर्म फैब्रिक की मार्केटिंग देश भर में करने वाली इस कंपनी का स्कूली यूनिफॉर्म फैब्रिक सीजन में कामकाज खूब अच्‍छा देखा गया और कंपनी की यूनिफॉर्म फैब्रिक होलसेल कपड़ा मंडियों के साथ - साथ यूनिफॉर्म कन्वर्टर्स और यूनिफॉर्म निर्यातकों को भी रेगुलर सप्‍लाई होती है साथ ही उनकी कंपनी स्वत: भी यूनिफॉर्म फैब्रिक और गार्मेंट निर्यात करती है।

 

Wocky Tocky Launches 'Bespoke' Premium Quality Uniform Fabric Catalog

 


Mumbai: Unitex Synthetics (India) Pvt. Ltd., a company engaged in the year-round production and marketing of uniform fabrics, has recently launched a new designer collection of premium school and corporate uniform fabrics under the 'Bespoke' catalog.

 

Under the 'Bespoke' catalog, the company has developed a premium range of PV (Polyester-Viscose) suiting fabrics crafted from fine-count yarns, ensuring a lightweight feel. Additionally, the shirting range features stripes, checks, dobbies, and plain designs created using 2-ply PC (Polyester-Cotton) yarns.

 

The company has already begun distributing the 'Bespoke' catalog to its network of agents and dealers across the country.

 

The company, which markets its uniform fabrics nationwide under the 'Wocky Tocky' brand, has witnessed strong business performance during the school uniform fabric season. Its fabrics are regularly supplied to wholesale textile markets, uniform converters, and uniform exporters; furthermore, the company itself exports uniform fabrics and garments.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ