Header Ads Widget

 Textile Post

B&J Witnesses Robust Business Activity This Season!! बी एंड जे के पास दिख रहा सीजन का अच्छा कामकाज



स्कूल यूनिफॉर्म हेतु लॉन्च किये नये डिज़ाइन कैटलॉग 

मुंबई : 2026/04:15: यूनिफॉर्म फैब्रिक का उत्पादन करने वाली कंपनी बजाज एंटरप्राइजेज के पास स्कूली यूनिफॉर्म फैब्रिक के  सीजन अनुरूप अच्‍छा कामकाज दिखाई पड़ रहा है।

 

बी एंड जे ब्रांड के अंतर्गत  अपनी यूनिफॉर्म फैब्रिक  की मार्केटिंग करने वाली इस कंपनी द्वारा ग्राहकों की पसंद को आसान बनाने के लिए यूनिफॉर्म की नई डिज़ाइनों  के कैटलॉग भी बाजार में पेश किए गए हैं।

 

कंपनी के पास माल की बुकिंग अच्छी बनी हुई है, मार्च महीने से डिस्पैच भी बराबर चल रही है, वर्तमान के माहौल को देखते हुए फैब्रिक के  भाव  भी बढ़ाए जा रहे हैं,  क्योंकि यार्न के दामों के साथ-साथ डाइंग एवं प्रोसेसिंग की दरें भी अच्छी मात्रा में बढ़ चुकी हैं।

 

मध्य-पूर्व एशिया में चल रही  अनिश्‍च‍ितता  के चलते कई व्यापारियों  ने माल की डिलेवरी  जल्दी मंगवा ली, क्योंकि उन्हें डर लगने लगा कि युद्ध का असर पड़ने से कपडे के दाम तो बढ़ेंगे ही, साथ ही माल की डिलीवरी भी समय पर हो पाएगी या नहीं।

 

बी एंड जे ने अपना फैब्रिक प्रोडक्शन बराबर चलाए रखा था और यूनिफॉर्म फैब्रिक का स्टॉक मेंटेन करते आ रहे थे, जिसका फ़ायदा अब जाकर प्राप्त हो रहा है, वर्तमान  में सारे ग्राहक रेडी स्टॉक कपड़ा मांग रहे हैं।

 

बी एंड जे ब्रांड के डायरेक्टर ऋषभ जिंदल के अनुसार  स्कूल यूनिफॉर्म फैब्रिक का सीजन अच्छा चल रहा है, एज़ पर सैंपल का माल डिस्पैच हो चुका है। कंपनी  ने सीजन अनुरूप जो नए डिजाइन कैटलॉग बाजार में पेश किए हैं, उसे व्यापारी काफी पसंद कर रहे हैं ऑर्डर भी खूब प्राप्त हो रहे हैं।  अभी रेडी स्टॉक फैब्रिक की अच्छी डिमांड है। नए ऑर्डर में रेट भी बढ़कर मिल रहे हैं कुल मिलाकर यूनिफॉर्म फैब्रिक की वर्तमान सीजन अच्‍छी  चल रही है। 

 

B&J Witnesses Robust Business Activity This Season 

New Design Catalogs for School Uniforms Launched

 

Mumbai: April 15, 2026: Bajaj Enterprises, a company specializing in the production of uniform fabrics, is witnessing robust business activity for school uniform fabrics, consistent with the seasonal demand.

 

The company—which markets its uniform fabrics under the 'B&J' brand—has also introduced new design catalogs for uniforms in the market to help simplify the selection process for customers.

 

The company continues to receive strong bookings for its merchandise, and dispatches have been proceeding smoothly since the month of March. Given the current market environment, fabric prices are also being revised upwards, as the costs of dyeing and processing—along with yarn prices—have risen significantly.

 

Due to the ongoing uncertainty in the Middle East, many traders requested expedited delivery of their orders; they feared that the impact of the conflict would not only drive up fabric prices but also jeopardize the timely delivery of goods.

 

B&J had maintained uninterrupted fabric production and consistently maintained a healthy stock of uniform fabrics—a strategy that is now yielding significant benefits, as customers are currently seeking ready-to-dispatch stock.

 

According to Rishabh Jindal, Director of the B&J brand, the season for school uniform fabrics is progressing well, and orders matching approved samples have already been dispatched. The new design catalogs introduced by the company for this season have been well-received by traders, and orders continue to pour in. There is currently a strong demand for ready-stock fabrics, and new orders are being secured at higher price points. Overall, the current season for uniform fabrics is shaping up to be a successful one.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ