Header Ads Widget

 Textile Post

सिंथेटिक कपड़ों की कीमतें बढ़ रही हैं



17 दिसंबर 2021:  कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे सिंथेटिक कपड़ा के कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (एपीआई) और एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) की रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।  

टेक्सास और लुइसियाना में भारी बारिश हुयी थी। इसके कारण्‍ व्यापक बाढ़ आयी और बिजली की कमी हुई। इसके फलस्‍वरूप कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

इसके अलावा, सितंबर के मध्य में मैक्सिको की खाड़ी में आए तूफान निकोलस ने टेक्सास तट और उत्तरी खाड़ी तट पर भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ ला दी।  जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका में कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आया और ऊर्जा उत्पादन प्रभावित हुआ।

 


इसके अतिरिक्त, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के कुछ सदस्य जैसे कजाकिस्तान, नाइजीरिया और अंगोला को महामारी के कारण कच्चे तेल को निकालते समय रखरखाव के मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। इसने दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति को कड़ा कर दिया और इसके कीमत में वृद्धि का समर्थन किया है।

 

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी बनी हुई है। ओपेक और उसके सहयोगियों की कच्चे तेल की आपूर्ति अपेक्षा के अनुसार बढ़ नहीं पा रही है। इस वजहों ने कीमतों को और ऊपर रखा हुआ है।

 

जुलाई 2021 में ब्रेंट क्रूड की कीमत का साप्ताहिक औसत 73.98 डॉलर प्रति बैरल था, जो अगस्त 2021 में घटकर 70.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसमें 4.90 फीसदी की गिरावट आई. सितंबर 2021 में यह अगस्त 2021 में साप्ताहिक औसत से 7.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ $75.78 प्रति बैरल तक पहुंच गया।

 


जुलाई 2021 से अगस्त के बीच 2021 तक  Nymex क्रूड और WTI कुशिंग का साप्ताहिक औसत मूल्य 6.64 प्रतिशत गिरकर $ 72.20 प्रति बैरल से $ 67.41 प्रति बैरल हो गया। मगर सितंबर 2021 में यह 7.26 प्रतिशत बढ़कर 72.31 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

 

जैसे-जैसे कच्चा तेल महंगा होता है, पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर, नायलॉन चिप्स और एक्रिलोनिट्राइल जैसे कपड़ा कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

 

एशिया में पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर की कीमत जुलाई 2021 से उतार-चढ़ाव कर रही है। जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में यह 1,011 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी। फिर कीमत पिछले सप्ताह बढ़कर 1,035 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई। अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में यह फिर से गिरकर 975 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया। सितंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में यह 4.11 प्रतिशत बढ़कर 1,015 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया।

 


जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में चीनी बाजार में नायलॉन चिप्स की कीमत 16,320 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था। अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में यह बढ़कर  16,400 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई। यह सितंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में, 13.72 प्रतिशत बढ़कर 18,650 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया।

जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में एक्रिलोनिट्राइल की एफओबी यूएस गल्फ कीमत (FOB US Gulf price) 2,020 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी।  यह अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में बढ़कर 2,122 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई। सितंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में यह 2,350 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ