मुंबई: बॉटम वियर फैब्रिक सप्लायर्स की संस्था मुंबई
टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन [एमटीएमए] का दूसरा फैब्रिक ट्रेड फेयर 23 से 25 नवंबर 2026 को मुंबई एयरपोर्ट के
करीब ऑर्किड होटल में होने जा रहा है।
एमटीएमए से इस दूसरे सीज़न में संस्था के सदस्य अच्छी
मात्रा में अपने-अपने स्पेस बुक करवा रहे हैं।
इस एसोसिएशन में सदस्यों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है
और सूटिंग फैब्रिक तथा निटेड फैब्रिक सप्लायर्स इस संस्था के साथ जुड़ते जा रहे
हैं।
स्प्रिंग-समर सीजन अनुरूप होने जा रहे इस फैब्रिक ट्रेड
फेयर में संस्था के सदस्य पीवी सूटिंग और पीवी लाइक्रा ब्लेंड सूटिंग में प्लेन
क्वालिटी, लाइनिंग और माइन्यूट
चेक्स तथा सेल्फ बेस डिजाइन की सूटिंग रेंज डेवलप कर रहे हैं वहीं कॉटन सूटिंग
में भी प्लेन कलर चार्ट, डॉबीज और स्ट्रक्चर्स की डिजाइन, बर्ड आइ डिजाइन आदि तरह
की रेंज बना रहे हैं। डेनिम फैब्रिक में समर सीजन के नए शेड्स बन रहे हैं, प्योर लिनन और लिनन
ब्लेंड में भी अच्छे डेवलपमेंट हो रहे हैं तथा लाइक्रा को हर तरह की बॉटम वियर
फैब्रिक में ब्लेंड किया जा रहा है और विशेष रूप से निटेड फैब्रिक के डेवलपमेंट्स
में भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
एमटीएमए द्वारा इनके फैब्रिक ट्रेड फेयर के दूसरे सीजन की
पब्लिसिटी देश भर की गारमेंट उत्पादक मंडियों में की जा रही है और इस सीजन में
बॉटम वियर के लिए अच्छी मात्रा में गारमेंटर्स के विजिट करने की उम्मीद संस्था
द्वारा की जा रही है।
MTMA’s 2nd Season: November 23–25।।
Bottom-wear Fabric Show to be Held at The Orchid Hotel
Mumbai: The second fabric trade fair organized by the
Mumbai Textile Merchants Association (MTMA)—a body representing bottom-wear
fabric suppliers—is scheduled to take place from November 23 to 25, 2026, at
The Orchid Hotel near Mumbai Airport.
For this second season, a significant number of MTMA
members are booking exhibition spaces.
The association is witnessing rapid growth in membership,
with suppliers of suiting and knitted fabrics increasingly joining the
organization.
Catering to the Spring-Summer season, members are
developing a diverse range of fabrics. In the PV suiting and PV-Lycra blend
categories, they are creating plain qualities, linings, minute checks, and
self-base designs. Cotton suiting ranges include plain color charts, dobbies,
structured designs, and bird's-eye patterns. New shades suitable for the summer
season are being developed in denim, while significant progress is being made
in pure linen and linen blends. Lycra is being blended into various bottom-wear
fabrics, with special emphasis also being placed on the development of knitted
fabrics.
MTMA is actively promoting the second season of its
fabric trade fair across garment manufacturing hubs nationwide, and the
association anticipates a strong turnout of garment manufacturers interested in
bottom-wear fabrics.



.jpg)
.jpg)










.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.