Header Ads Widget

 Textile Post

लिथुआनिया की सरकार भारत के साथ सहयोग बढ़ाने को इच्छुक

 

Ingrida Simonyte, Prime Minister, Lithuania


नयी दिल्‍ली: लिथुआनिया की सरकार वित्तीय सेवाओं, जीवन विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी और फार्मास्यूटिकल्स और टेक्‍सटाइल के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। । लिथुआनिया के राजदूत जूलियस प्राणविसियस ने यह जानकारी दी।


 

उन्‍होंने कहा कि लिथुआनिया उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों का विस्तार करना चाहता है। भारतीय कंपनियां यूरोप में उपस्थिति का विस्तार करने के लिए बाल्टिक राष्ट्र लिथुआनिया का उपयोग एक प्रवेश द्वार के रूप में  कर सकती है 

 

उन्‍होंने भारतीय निवेशकों को एक गतिशील कारोबारी माहौल देने का वादा किया।  दूत ने बताया कि प्रधान मंत्री इंग्रिडा सिमोन्टे की 'युवा' सरकार लिथुआनिया का नेतृत्व कर रही है। वे आर्थिक विकास के लिए उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं। वे नई ऊर्जा और गतिशीलता के साथ भारत के साथ संबंध उसकी प्राथमिकता देते हैं।

 


लिथुआनिया तेजी से दुनिया में एक अग्रणी वित्तीय प्रौद्योगिकी हब के रूप में उभरा है, जिसमें प्रमुख वैश्विक वित्तीय सेवाएं और डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनियां देश में आधार स्थापित कर रही हैं।

 

दिसंबर में पदभार संभालने वाली लिथुआनिया की नई सरकार को दुनिया की सबसे लिंग-संतुलित और युवा सरकारों में से एक माना जा रहा है। कैबिनेट में 15 सदस्यों में से सात महिलाएं हैं और नौ मंत्री 40 से कम उम्र के हैं।

 

राजदूत ने कहा कि ब्रेक्सिट के परिणामस्वरूप लिथुआनिया की प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी फर्मों में लगातार वृद्धि हुई हैभारतीय कंपनियां भी अपने देश में अनुकूल निवेश माहौल का लाभ उठा सकती हैं।

 

प्राणविसियस ने कहा, "लिथुआनिया एक युवा गतिशील देश है जो विकास के लिए नए और उच्च तकनीक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, कि भारत और लिथुआनिया दोनों क्षेत्र में सहयोग का विस्तार कर सकते हैं ।

 

प्रणवीसियस ने कहा कि लिथुआनिया में भारतीय कंपनियां यूरोपीय बाजार तक तेजी से पहुंच बनाने में सक्षम होंगी। निवेशक-अनुकूल नियामक वातावरण और बुनियादी ढांचे के कारण उनका विस्तार अपेक्षाकृत आसान होगा।

 

दूत ने यह भी उम्मीद जताई कि भारत और यूरोपीय संघ लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते पर आगे बढ़ पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इससे व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ