| Rajendra Jain,
MD, DakshJyot Silk Mills. Ldt, Brand Dakshlene |
मुंबई: आनेवाला समय टेक्सटाइल व्यापार के लिए सुनहरा समय है। जो कपड़ा अच्छा होगा वह खूब बिकेगा। दक्षज्योत सिल्क मिल्स के डायरक्टर श्री राजेंद्र जैन ने यह जानकारी दी। यह कम्पनी दक्षलीन ब्रांड के अंतर्गत अपना शर्टिंग फैब्रिक देश भर में और विदेशों में बेचती है। अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण यह ब्राड देश भर में फैब्रिक ग्राहको का एक पसंदीदा ब्रांड है।
श्री राजेंद्र जैन ने कहा कि आगामी समय में भारत सुपर पावर बनने जा रहा है। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन का वक्त गया अब भारत दुनियां की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। दुनिया जिस तरह भारत को देखती है, जिस तरह भारत की ताकत दुनियां की नजरों में बढ़ रही है, वो नज़रिया अब बदल रहा है।
जब आप दुनिया के बढ़े लोगों को सुनते हैं, तब आपको पता चलता है कि दुनिया में कहां रकम लगानी है कि जहां सबसे ज्यादा मुनाफा मिलेगा। दुनियां के जिन बड़े बड़े उद्योगपतियों ने चीन पे दाव लगाया था, आज वे कहते हैं कि चाइना पास्ट है, भूत काल है। यदि कोई मुल्क फ्यूचर है तो वो इंडिया है। यह बात जॉन टी चैम्बर्स ने हाल ही में दुनियां के एक प्रतिष्ठित मैगजीन के मंच पर कही। वे फोब्स अंडर थर्टी सम्मिट में बोल रहे थे। वे कह रहे थे कि –
Being the hottest global market in both the listed and unlisted world, India is literary on its own. John T Chambers predicted, that if I bit on one country in Asia, It is India. If I bit on two countries, it is India twice.
जॉन टी चैम्बर्स सिसको के सीईओ हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे आधुनिक तकनीकि के बारे में सब कुछ जानते हैं। वे जेसी२ वेंचर्स के फाउंडर हैं।
जॉन टी चैम्बर्स ने कहा कि सिलिकोन वैली आज मुश्किल में है। वे फोब्स के एसिसटेंट एडीटर डाइने ब्रेंडी को इटरव्यू दे रहे थे।
श्री जैन कहते हैं कि कपड़ा बाजार में धीरे धीरे उधारी की परंपरा खत्म हो रही है। भारत में टेक्सटाइल का गोल्डेन पिरियड आरंभ हो गया है। उन्होंने टेक्सटाइल मंत्री पियूस गोयल के काम काज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें व्यापार की अच्छी समझ है और वे टेक्सटाइल जगत का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वे हमलोगों की तकलीफों को सुनते और समझते हैं।
श्री राजू जैन ने कहा कि कपड़े पर १२ प्रतिशत जीएसटी लगने जा रहा है। इससे कई तरह की तकनीकी मुश्किलें खत्म होंगी। इससे सिस्टम में एकरूपता आएगी। टेक्सटाइल उद्यमियों को इस समय जी भर कर अपनी क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए। बाज़ार में सुधार होगा। आगामी समय में एक वैवाहिक सीजन भी शुर होगा। और फैब्रिक का व्यापार नन स्टॉप चलेगा ।
उन्होंने भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बहुत सही दिशा में और अच्छे तरीके से अपना काम कर रही है। सबकुछ ठीक होता हुआ दिख रहा है।
श्री जैन ने कहा कि स्कूल कालेजों का खुलना शुरू हो गया। युनिफॉर्म का आर्डर आना शुरू हो गया है। आगामी समय में सब कुछ पोजिटिव है। कोई मंदी नहीं है। मगर गलत काम मत करो। मिहनत करो। बहुत काम है। अच्छी क्वालिटी दो। रिजनेबल भाव लो। अच्छा प्रोफिट रखो। कोई तकलीफ नहीं है।
उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल के लिए गोल्डन पीरियड शुरू हो गया। अगले छ महिनों में बाज़ार और फिल्टर्ड होगा। और बाजार हेल्दी हो जाएगा। मार्च अप्रैल के बाद आपको दुनियां की कोई ताकत नहीं रोक सकती। मगर आपको पहले प्लैनिंग करनी होगी। विश्वास बना कर रखना पड़ेगा। टेक्सटाइल के लिए गोल्डन पीरियड शुरू हो गया।

.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.