मुंबई:
१५ नवंबर २०२१: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL), ने वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 338 करोड़ रुपये का समेकित EBITDA दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2020
की दूसरी तिमाही से 150 प्रतिशत अधिक है। ABFRL ने अपनी वित्तीय प्रदर्शन रिपोर्ट में
ऐसा कहा है।
2021 की Q2 का समेकित राजस्व गत साल के रुपये 1028 करोड़ बढकर रु. 2054 करोड़ हो गया। पूर्व-कोविड स्तरों
की तुलना में 90% की वसूली हुयी। कंपनी ने 90 प्रतिशत की वसूली के साथ पूर्व-कोविड
स्तर से मजबूत व्यापार रिबाउंड दर्ज किया है। EBITDA का प्रदर्श मजबूत मांग, वसूली और लागत पर कड़े नियंत्रण से से
संभव हो पाया है। ई-कॉमर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
वित्त
वर्ष 2022 की पहली तिमाही में ऋण रू 1,200
करोड़ से घटकर रू 873 करोड़ हो गया है। ब्रांडों और चैनलों
में आक्रामक विकास योजनाओं के बावजूद, ऋण के सीमाबद्ध रहने की उम्मीद है।
तिमाही
की शुरुआत कोविड-19 की दूसरी लहर से धीरे-धीरे ठीक होने
के साथ हुई। इसमें गतिशीलता संबंधी प्रतिबंधों में
ढील दी गई। देश भर में आक्रामक टीकाकरण अभियान चला। उपभोक्ताओं की धारणा में तेजी से बदलाव आया। स्टोर फुटफॉल में जोरदार
रिकवरी हुई। खुदरा चैनल के संचालन में मांग में वृद्धि हुयी। राष्ट्रीय संक्रमण
केसलोएड में कमी आई। इस अवधि के दौरान, ई-कॉमर्स और ओमनी-चैनल रिटेल जैसे बिक्री के वैकल्पिक चैनलों ने बहुत
अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी
की रिपोर्ट में यह कहा गया है।
मजबूत
रिबाउंड से उत्साहित होकर,
कंपनी अब अपने
विकास पथ में तेजी लाएगी ऐसी आशा है। यह उत्पाद पोर्टफोलियो में आक्रामक विस्तार, नए उपभोक्ता खंडों में प्रवेश और
मौजूदा नए बाजारों में नेटवर्क विस्तार संभव हो सका है। अंतर्निहित व्यावसायिक
बुनियादी बातों, बढ़ी हुई डिजिटल क्षमताओं और बैलेंस
शीट की ताकत को देखते हुए,
कंपनी विकास की
एक नई लहर शुरू करने और सभी हितधारकों के लिए लाभदायी बनने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।
गतिशीलता
प्रतिबंधों में ढील आयी है। उपभोक्ता स्टोर पर लौटने लगे हैं। व्यापार में सुधार
जारी है । रेवेन्यू साल दर साल दोगुने से ज्यादा होता जा रहा है। प्री-कोविड
स्तरों की तुलना में 92% रिकवरी हुयी है। नए स्टोर खुलने से ग्रोथ को बढ़ावा मिला। पिछली चार तिमाहियों से व्यवसाय ने
लगातार विकास दिखाया है। प्रत्येक व्यवसाय खंड ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया।

.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.