Header Ads Widget

 Textile Post

अप्रैल-दिसंबर 2021 में भारत के कपड़ा निर्यात में 41 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है: कपड़ा मंत्रालय



 

नयी दिल्‍ली : 13 जनवरी 2022:  अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान, कुल कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प निर्यात 29.8 बिलियन डॉलर($) था। पिछले वर्ष की समान अवधि में निर्यात21.2 बिलियन डॉलर था। इसका मतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में भारत का कपड़ा निर्यात में लगभग 41 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है। कपड़ा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा।

 

अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान वस्त्रों ने 31 प्रतिशत, सूती धागे/कपड़े/मेड-अप, हथकरघा उत्पादों आदि के निर्यातने 43 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित की और जूट उत्पादों ने 33 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित की।


सरकार ने कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प निर्यात के लिए 44 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा है। वार्षिक लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत पहले ही हासिल किया जा चुका है। वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में हमेशा पिछली तिमाहियों की तुलना में अधिक गतिविधि होती है। इसलिए, उद्योग को उम्मीद है कि लक्ष्यों को विधिवत पूरा किया जाएगा।

 

कपड़ा क्षेत्र ने आयात की तुलना में कई गुना अधिक निर्यात किया है और व्यापार अधिशेष को लगातार बनाए रखा है। वित्त वर्ष 2020-21 में आपूर्ति श्रृंखला और मांग को बाधित करने वाली महामारी के कारण कपड़ा निर्यात में गिरावट आई थी। हालांकि, 2021-22 में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ