कोहिमा:
२०२३/०३/०२: राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट
मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। हेकानी को एनडीपीपी ने चुनावी मैदान में उतरा
था। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी।
नगालैंड
विधानसभा चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला
उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने
जीत दर्ज की है। हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी
मैदान में उतरी थीं। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। इसके अलावा एनडीपीपी
और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी
सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।
नगालैंड में चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य
में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी
इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू
रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।
नगालैंड के चुनावी नतीजे
निर्वाचन
आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 60
सीटों के लिए उपलब्ध रूझानों में एनडीपीपी 24 सीटों पर आगे है। उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा 12 सीटों पर आगे है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आयोग की
वेबसाइट के अनुसार, एनडीपीपी सुप्रीमो और नगालैंड के
मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार एस.
साचू को 15,824 वोट से हरा दिया है। उपमुख्यमंत्री और
भाजपा के उम्मीदवार वाई पैटन वोखा में ट्यूई सीट पर 8800 वोट से आगे हैं।
निर्वाचन
आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, तीन
सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि एक पर उन्होंने बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जीत दर्ज कर ली है और उसके पांच उम्मीदवार आगे हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो
सीटों पर जीत मिली है। लोजपा ने एक सीट पर बढ़त बना राी है। इसके अलावा जदयू ने एक, नगा पीपुल्स फ्रंट ने दो और नेशनलिस्ट
पीपुल्स पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी फिलहाल तीन सीटों
पर आगे चल रही है।
27 फरवरी को मतदान हुआ था
नगालैंड
विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अकुलुटो सीट पर
भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
English Version
Nagaland created history, women candidates will reach the
assembly for the first time; Hekani and Kruse register victory
Kohima: 2023/03/02: Only four women candidates got
tickets in the state assembly elections. Hekani was one of them. Hekani was
fielded by the NDPP. She defeated Ajeto Jimomi of LJP (Ram Vilas) by 1536 votes.
A history
has been created in the Nagaland Assembly elections. For the first time in the
state, a woman candidate has won the assembly elections. Hekani Jakhalu has won
from Dimapur III Assembly. Hekani contested as a candidate of the BJP and NDPP
alliance. He defeated Ajeto Jimomi of LJP (Ram Vilas) by 1536 votes. Apart from this, another woman candidate of
NDPP and BJP alliance Salhutunu Kruse has won from West Angami seat. She
defeated independent candidate Kenejakho Nakhro by a narrow margin of 12 votes.
Four
women got tickets in Nagaland
Only four
women candidates got tickets in the assembly elections in the state. Hekani was
one of them. Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma had also reached along
with Chief Minister Neiphiu Rio to campaign for Hekani during the elections.
Nagaland
election results
According to
the Election Commission's website, the NDPP is ahead in 24 of the available trends for 60 seats. Its alliance partner BJP is ahead in 12 seats. NDPP contested on 40 seats and BJP on 20 seats.
According to the commission's website, NDPP supremo and Nagaland Chief Minister
Neiphiu Rio defeated his nearest rival and Congress candidate S. Sachu has been
defeated by 15,824 votes. Deputy Chief Minister and BJP
candidate Y Patton is leading in Tui seat in Wokha by 8800 votes.
According to
the Election Commission's website, independent candidates have won three seats,
while they are leading in one. The Nationalist Congress Party (NCP) has won two
seats and its five candidates are ahead. Republican Party of India (Athawale)
has won two seats and Lok Janshakti Party (Ram Vilas) has won two seats. LJP
has made a lead in one seat. Apart from this, JDU has won one, Naga People's
Front two and Nationalist People's Party two seats. The Nationalist People's
Party is currently leading in three seats.
Voting
was held on 27 February
Polling was
held on February 27
for 59 seats in the Nagaland Legislative Assembly. BJP
candidate Kazheto Kinimi has won unopposed from Akuluto seat.


.jpg)
.jpg)










.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.