नई दिल्ली: रेमंड के प्रमुख गौतम सिंघानिया को लेकर उनकी तलाकशुदा
पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट के
साथ इंटरव्यू में कहा है कि अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया उन्हें और उनकी बेटी
को बेदर्दी से पीटते थे. रेमंड कंपनी से गौतम सिंघानिया ने उन्हें दूध में पड़ी
मक्खी की तरह बाहर फेंक दिया है. दिवाली के मौके पर गौतम सिंघानिया के घर में
आयोजित एक पार्टी में घुसने से नवाज मोदी सिंघानिया को मना कर दिया गया था जिसका
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद नवाज मोदी और गौतम सिंघानिया को
लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं.
नवाज मोदी ने अपने पति गौतम सिंघानिया के खराब व्यवहार, घरेलू हिंसा, बेटियों से
मारपीट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. Nawaz Modi ये बताया है कि कैसे अंबानी परिवार ने बुरे
वक्त में उनकी मदद की. नवाज़ मोदी ने कहा कि नीता अंबानी की वजह से वह पति के हिंसक
व्यवहार से खुद को बचा पाई हैं. गौतम सिंघानिया ने हालांकि इन आरोपों पर बयान देने से इनकार
कर दिया है.
गौतम सिंघानिया ने कहा, "मेरी दो प्यारी बेटियों के भविष्य को देखते हुए
मैं अपने परिवार की डिग्निटी बनाए रखना चाहता हूं और इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया
नहीं देना चाहता."
रेमंड में चाहिए हिस्सा
पिछले 13 नवंबर को गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग हो
गए थे. नवाज मोदी ने कहा है कि रेमंड ग्रुप के 11000 करोड रुपए की संपत्ति में से उन्हें 75 फीसदी हिस्सा
चाहिए. नवाज मोदी ने कहा है कि 10 सितंबर को सुबह गौतम सिंघानिया ने उन्हें बुरी तरह पीटा और
छोटी बच्ची निहारिका को भी थप्पड़ मार दिया. नवाज मोदी ने कहा कि उन्हें 15 मिनट तक कुछ समझ
ही नहीं आया कि वह क्या करें.
दोस्तों के सामने उठाया हाथ
कई बार गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी को उनके दोस्तों के
सामने भी पीटा है. कई बार गौतम सिंघानिया ने गुस्से में अपना हथियार उठाने की
कोशिश की, जिसके बाद नवाज
मोदी अपनी बेटियों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई. नवाज मोदी ने आरोप लगाया है कि
गौतम सिंघानिया हमेशा एक दूसरे कारोबारी मफतलाल का उदाहरण देते थे.
अतुल्य मफ़तलाल को गौतम सिंघानिया मानते हैं
हीरो
अतुल्य मफतलाल का पिछले साल निधन हो गया था और गौतम सिंघानिया उन्हें सुपर हीरो मानते थे. नवाज मोदी के मुताबिक अतुल्य मफतलाल ने अपनी पत्नी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, गौतम सिंघानिया भी वही करना चाहते थे. अतुल्य मफतलाल अपनी पत्नी पायल मफतलाल को शॉपिंग पर जाते समय एक बार सड़क पर ही पीटने लगे थे. कई बार उन्होंने अपने बंगले में घुसने से पायल मफतलाल को मना कर दिया था. बंगले के किसी स्टाफ ने भी उनकी बात का जवाब नहीं दिया और कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था. वह अपने बच्चों से नहीं मिल पाई और अपने कपड़े भी नहीं ले पाई. नवाज़ मोदी ने कहा कि गौतम सिंघानिया सोचते हैं कि अतुल्य मफतलाल बेहतरीन इंसान थे.
कई बार हिंसक हुए गौतम
नवाज मोदी ने बताया कि एक बार बाथरूम यूज करने को लेकर पैदा
एगो के बाद गौतम ने उनसे मारपीट की. इसके बाद वे अपना हथियार लेने चले गए तो नवाज
मोदी ने पुलिस को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पता था कि गौतम सिंघानिया पुलिस को जे के हाउस
में नहीं आने देंगे. नवाज़ मोदी ने अपनी दोस्त अनन्या से मदद मांगी और पुलिस लेकर
आने को कहा, लेकिन गौतम
सिंघानिया के दवाब में पुलिस नवाज मोदी तक पहुंच नहीं पाई. उस वक्त अंबानी परिवार
ने नवाज मोदी की मदद की. नवाज मोदी ने नीता अंबानी से मदद मांगी, अंबानी परिवार के
प्रेशर के बाद पुलिस नवाज़ मोदी की मदद के लिए जे के हाउस पहुंची. पिछले महीने गौतम
सिंघानिया ने ब्रीच कैंडी हाउस में नवाज मोदी के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी कॉलर
बोन टूट गई थी.
Divorced wife Nawaz Modi Singhania makes a big revelation about
Raymond chief Gautam Singhania
New Delhi: The
divorced wife Gautam Singhania, Nawaz
Modi Singhania has made a big revelation about Raymond chief Gautam Singhania.
She has said in an interview with a news website that billionaire businessman
Gautam Singhania used to beat her and her daughter mercilessly. Gautam
Singhania from Raymond Company has thrown him out like a fly in milk. On the
occasion of Diwali, Nawaz Modi Singhania was refused entry to a party organized
at Gautam Singhania's house, the video of which went viral on social media.
After this, different types of news are coming out regarding Nawaz Modi and
Gautam Singhania.
Nawaz Modi
has made shocking revelations about her husband Gautam Singhania's bad
behaviour, domestic violence and assault on his daughters. Nawaz Modi has told
how the Ambani family helped him in bad times. Nawaz Modi said that because of
Nita Ambani, she has been able to save herself from the violent behavior of her
husband. Gautam Singhania, however, has refused to give a statement on these
allegations.
Gautam
Singhania said, "Considering the future of my two lovely daughters, I want
to maintain the dignity of my family and do not want to react to this
statement."
Want a part in Raymond
Last
November 13, Gautam Singhania separated from his wife Nawaz Modi. Nawaz Modi
has said that he wants 75 percent share in the assets worth Rs 11,000 crore of
Raymond Group. Nawaz Modi has said that on the morning of September 10, Gautam
Singhania beat him badly and also slapped the little girl Niharika. Nawaz Modi
said that he did not understand what to do for 15 minutes.
Raised Hand In Front Of Friends
Many times
Gautam Singhania has beaten Nawaz Modi even in front of his friends. Several
times Gautam Singhania tried to raise his weapon in anger, after which Nawaz
Modi went to another room with her daughters. Nawaz Modi has alleged that
Gautam Singhania always used to give the example of another businessman
Mafatlal.
Gautam Singhania considers Atulya Mafatlal as his role model
Atulya Mafatlal passed away last year. Gautam Singhania considered him his role model. According to Nawaz Modi, the way Atulya Mafatlal treated his wife, Gautam Singhania also wanted to do the same. Atulya Mafatlal once started beating his wife Payal Mafatlal on the road while she was going shopping. Many times he had refused Payal Mafatlal from entering his bungalow. None of the bungalow staff responded to his words and no one was ready to listen to him. She could not meet her children and could not even get her clothes. Nawaz Modi said that Gautam Singhania thinks that Atulya Mafatlal was a great person.
Gautam became violent many times
Nawaz Modi
told that once due to ego over using the bathroom, Gautam beat him up. After
this, when he went to get his weapon, Nawaz Modi tried to call the police, but
he knew that Gautam Singhania would not allow the police to come to JK's house.
Nawaz Modi sought help from his friend Ananya and asked the police to bring
him, but due to the pressure of Gautam Singhania, the police could not reach
Nawaz Modi. At that time Ambani family helped Nawaz Modi. Nawaz Modi asked for
help from Nita Ambani, after pressure from Ambani family, police reached JK
House to help Nawaz Modi. Last month, Gautam Singhania had assaulted Nawaz Modi
at Breach Candy House, due to which his collar bone was broken.
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.