Header Ads Widget

 Textile Post

Bottom Wear Fabric Suppliers Lay the Foundation for the Mumbai Textile Merchants Association (MTMA) !! बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स ने मुंबई टेक्‍सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन (एमटीएमए) की रखी नीव

 


मुंबई :2026/05/26: कपड़ा उद्योग के बदलते परिवेश में अपनी अलग पहचान बनाने के उद्देश्‍य से मुंबई के बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स ने जनवरी २०२६ में मुंबई टेक्‍सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन (एमटीएमए) नामक संस्‍था की नीव रखी।

 

अल्‍प समय में ही ५० से भी अधिक बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स इस संस्‍था की सदस्‍यता हासिल कर चुके हैं।

 

इस संस्‍था ने आगामी ऑटम-विंटर सीजन अनुरूप ११ से १३ मई २०२६ को मुंबई एयरपोर्ट के करीब स्थित होटल ऑर्चिड में ३ दीवसीय फैब्रिक शो भी आयोजित किया, जिसका शु‍भारंभ रमेश पोद्दार (एमडी-सियाराम सिल्‍क मिल्‍स) के कर कमलों से किया गया।

 

एमटीएमए का प्रथम एग्‍जि‍बिशन काफी सफल रहा। संस्‍था के ३० से भी अधिक मेंबर्स ने इसमें पार्टिसिपेट किया और इस ३ दिवसीय फैब्रिक शो में लगभग २००० वॉटम वेयर गार्मेंट उत्‍पादकों ने विजिट किया, जिसमें लगभग १००० बेहतरीन बॉटम वेयर गार्मेंट लेबल्‍स भी शामिल हैं।

 

नए एसोसिएशन के प्रथम प्रयास में देश भर की गार्मेंट उत्‍पादक मंडियों से गार्मेंटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, डिस्‍प्‍ले की गई नई फैब्रिक रेंज में अच्‍छी बुकिंग भी करवाई।

 

एमटीएमए के पहले एग्‍जि‍बिशन में हिस्‍सा लेनेवाले बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स से हुई बातचीत के अनुसार ३ दिवसीय एग्‍जि‍बिशन के दौरान कई नए बॉटम वेयर  गार्मेंट उत्‍पादकों से मिलना हुआ, उनकी फैब्रिक च्‍वाइस की जानकारी मिली साथ ही एरिया वाइज गार्मेंट के मार्केट ट्रेंड के बारे में भी पता चला और प्रथम एग्‍जि‍बिशन से मिले प्रतिसाद से उत्‍साहित मेंबर्स चाह रहे हैं कि एसोसिएशन अगला एग्‍जि‍बिशन जल्‍द से जल्‍द करे।

 

एमटीएमए के पदाधिकारियों के रूप में चेयरमैन-तुषार ठक्‍कर (तुषार टेक्‍सटाइल्‍स), सेक्रेटरी-अनिल तलरेजा (ट्रू ब्‍लू फैशन), ट्रेजरर-तपेश अग्रवाल (मित्‍तल सिल्‍क मिल्‍स) को नियुक्‍त किया गया है।

 

ज्ञात रहे कि बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स की विशेष पहचान कायम करने, उनकी समस्‍या को सुलझाने और सभी बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स को एक छत के नीचे इकठ्ठा करने का विचार दिशा क्‍लोदिंग प्रा. लि. के डायरेक्‍टर  प्रमोद गुप्‍ता  के मन में सबसे पहले आया। साल भर से वे इसी प्रयास में लगे रहे कि जिस तरह से गार्मेंट इंडस्‍ट्री में कई नए सेक्‍टर्स खड़े  हो गए हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान कायम होती जा रही है, तो फिर बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स, जिनकी गिनती अंगुलिओं पर की जा सकती है, इन्‍हें एक मंच पर क्‍यों न इकठ्ठा किया जाए। प्रमोद गुप्‍ता की मेहनत का असर साल भर में रंग लाया और  बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स का नया एसोसिएशन बन गया, ५० से अधिक इसके सदस्‍य बन चुके हैं, और आज की तारीख में कई बॉटम वेयर फैब्रिक सपलायर्स कतार में हैं, जिन्‍हें जल्‍द ही एसोसिएशन अपना मेंबर बना लेगा।   

 

Bottom Wear Fabric Suppliers Lay the Foundation for the Mumbai Textile Merchants Association (MTMA)

 


Mumbai:2026/05/26: With the objective of carving a distinct identity for themselves amidst the evolving landscape of the textile industry, bottom wear fabric suppliers in Mumbai laid the foundation for an organization named the Mumbai Textile Merchants Association (MTMA) in January 2026.

 

Within a short span of time, more than 50 bottom wear fabric suppliers have already secured membership in this association.

 

In preparation for the upcoming Autumn-Winter season, the association organized a three-day fabric show from May 11 to May 13, 2026, at The Orchid Hotel—located near the Mumbai Airport. The event was inaugurated by the distinguished Ramesh Poddar (MD, Siyaram Silk Mills).

 

MTMA’s inaugural exhibition proved to be highly successful. More than 30 members of the association participated in the event, and the three-day fabric show attracted approximately 2,000 visitors—comprising bottom wear garment manufacturers—including representatives from nearly 1,000 prominent bottom wear garment labels.

 

In this maiden endeavor by the new association, garment manufacturers from production hubs across the country marked their presence and placed significant orders for the newly displayed fabric ranges.

 

According to interactions with bottom wear fabric suppliers who participated in MTMA’s first exhibition, the three-day event provided opportunities to connect with numerous new bottom wear garment manufacturers. It offered insights into their fabric preferences, as well as an understanding of region-specific market trends within the garment sector. Buoyed by the enthusiastic response received during this inaugural exhibition, the members are now keen for the association to organize its next exhibition as soon as possible. The following individuals have been appointed as office bearers of the MTMA: Chairman—Tushar Thakkar (Tushar Textiles); Secretary—Anil Talreja (True Blue Fashion); and Treasurer—Tapesh Agarwal (Mittal Silk Mills).

 

It is worth noting that the concept of establishing a distinct identity for bottom-wear fabric suppliers, addressing their specific challenges, and bringing all such suppliers together under a single umbrella was first conceived by Pramod Gupta, Director of Disha Clothing Pvt. Ltd. For over a year, he dedicated himself to this endeavor, reasoning that—much like the various new sectors that have emerged within the garment industry, each carving out its own unique identity—the bottom-wear fabric suppliers (whose numbers are relatively few) should also be united on a common platform. Pramod Gupta's tireless efforts bore fruit within a year, leading to the formation of a new association for bottom-wear fabric suppliers. The association has already garnered over 50 members, and as of today, numerous other bottom-wear fabric suppliers are in the queue, awaiting their imminent induction as members of the association.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ