Header Ads Widget

 Textile Post

Steady Stream of Uniform Traders at Rajesh Rayon Silk Mills Ltd. Stall: Company Manufactures All Types of Uniform Fabrics on a Program Basis।।राजेश रेयॉन सिल्क मिल्स लिमिटेड के स्टॉल पर यूनिफॉर्म व्यापारियों का लगा तांता: कंपनी प्रोग्राम बेस पर बनाती है सभी तरह के यूनिफॉर्म फैब्रिक



नई दिल्ली: पूर्णतया प्रोग्राम बेस पर यूनिफॉर्म फैब्रिक का उत्पादन करने वाली कंपनी राजेश रेयॉन सिल्‍क मिल्‍स लिमिटेड के भारत टेक्स 2026 एगजीबिशन के स्टॉल पर यूनिफॉर्म फैब्रिक के व्यापारियों की अच्छी चहल कदमी देखी गई।

यह कंपनी शर्टिंग, सूटिंग, लाइनिंग और पॉकेटिंग फ़ैब्रिक हेतु फ़ैब्रिक मैन्युफ़ैक्चरिंग करती है। यह कंपनी गारमेंट बनाने वाली कंपनियों और wholesalers को स्कूल, कॉर्पोरेट, हॉस्पिटल, होटल और यूनिफ़ॉर्म फ़ैब्रिक की ज़रूरतों के लिए Bulk एवं टेंडर सप्लाई करती है। इस कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 100 से ज़्यादा  है। इसमें होलसेल डीलर, एजेंट और मैन्युफ़ैक्चरिंग नेटवर्क शामिल हैं।

 

आर आर लीन ब्रांड के अंतर्गत अपनी यूनिफॉर्म फैब्रिक की मार्केटिंग करने वाली इस कंपनी के स्टॉल पर यूनिफॉर्म फैब्रिक के क्रेता, यूनिफॉर्म कन्वर्टर्स और इंपोर्टर्स की अच्छी भीड़ देखी गई।

 

कंपनी के डायरेक्‍टर पारस जैन ने इस 4 दिवसीय एगजीबिशन के दौरान हुई बातचीत में बताया कि यूनिफॉर्म फैब्रिक और गार्मेंट फैब्रिक की ओवरसीज एनक्‍वाइरी खूब अच्‍छी रही। कई इंपोटर्स ने फैब्रिक के सैंपल भी भेजने के लिए बुक करवाये हैं। साथ ही डोमेस्टिक मार्केट से भी यूनिफॉर्म फैब्रिक के व्यापारियों ने अच्‍छी उपस्थिति दर्ज करवाई।

 

पारस जैन आगे बताते हैं कि  भारत सरकार की टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को प्रमोट करने की यह शानदार पहल है। हम इस पहल में हमेशा भारत सरकार के साथ खड़े रहेंगे। हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के Bharat Tex Conveynor होने के नाते भी हम हमारे व्यापारियों की कम्युनिटी से जितना होगा, उतना सहयोग करके इस योजना को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।

 

Steady Stream of Uniform Traders at Rajesh Rayon Silk Mills Ltd. Stall: Company Manufactures All Types of Uniform Fabrics on a Program Basis

 


New Delhi: A significant number of uniform fabric traders visited the stall of Rajesh Rayon Silk Mills Ltd.—a company that manufactures uniform fabrics entirely on a program basis—at the Bharat Tex 2026 exhibition.

The company manufactures fabrics for shirting, suiting, lining, and pocketing applications. It supplies bulk quantities and fulfills tender requirements for school, corporate, hospital, and hotel uniforms to garment manufacturers and wholesalers. With a workforce of over 100 employees, the company operates through a network that includes wholesale dealers, agents, and manufacturing units.

 

The company, which markets its uniform fabrics under the 'RR Lene' brand, saw a strong turnout of buyers, uniform converters, and importers at its stall.

 

During the four-day exhibition, Company Director Paras Jain noted that there was an excellent response regarding overseas inquiries for uniform and garment fabrics. Several importers requested fabric samples. Additionally, there was a strong presence of uniform fabric traders from the domestic market.

 

Paras Jain further stated that this is a magnificent initiative by the Government of India to promote textile exports. "We will always stand with the Government of India in this endeavor. As the Bharat Tex Convener for the Hindustan Chamber of Commerce, we are committed to extending all possible support to the trading community to ensure the success of this initiative."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ