Header Ads Widget

 Textile Post

वाकी टॉकी ने यूनिफॉर्म सूटिंग तथा शर्टिंग में पेश की नयी कॉरपोरेट कलेक्‍शन ड्रेसकोड


वाकी टॉकी ने यूनिफॉर्म सूटिंग तथा शर्टिंग में पेश की नयी कॉरपोरेट कलेक्‍शन ड्रेसकोड

मुंबईः वाकी टॉकी युनिफार्म ब्रांड ने आगामी सीजन के मद्देनज़र सूटिंग तथा शर्टिंग फैब्रिक में अनेक नयी वेरायटीज बाजार में पेश  की है जिसमें नयी कॉरपोरेट कलेक्‍शन ड्रेसकोड प्रमुख है । इसके अलावा  बाज़ार में डेजायनर सूटिंग भी पेश की गयी है। अस्‍पतालों और होटलों के लिए विशेष सफेद पीसी फैब्रिक भी पेश की गयी है। साथ ही लायक्रा स्‍ट्रेच सूटिंग भी बाज़ार में उतारी गयी है।  कम्पनी के डायरेक्टर श्री निकुंज सोलंकी ने यह जानकरी दी। उन्होंने कहा कि न्‍यू स्‍कूल यूनिस्‍टाइल कलेक्‍शन बहुत जल्‍द बाजार में आ रही  है।
युनिटेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर  श्री निकुंज सोलंकी ने कहा कि स्कूल युनिस्टाइल फोटो कैटेलॉग का तीसरा संस्करण भी बाजा़र में आ चुका है जिसे अच्‍छा प्रतिसाद मिल रहा है। अनेक नये स्कूल युनिफार्म डिजायन्स अनेक चटकीले रंगों और नये  कॉनसेप्ट में बनाये गये हैं।
श्री सोलंकी ने कहा कि गत साल जो मिनी एक्सप्रेस कॉरपोरेट बुक लांच किया गया था वो हिट हो गयी। उसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यह पूरी बुक छोटे फारमेट में आ जाती है। यह दिखाने के लिए और ले जाने के लिए सुविधाजनक होता है।
ज्ञातव्य है कि यूनिफॉर्म उत्पादन के क्षेत्र में वाकी टॉकी युनिफार्म ब्रांड का विषेष स्थान है। वाकी टॉकी युनिफार्म ब्रांड अपने इनोवेटिव आइडियाज एवं सक्रिय प्रयासों के बलबूते पूरे देशभर में हर आम आदमी की खास पसंद है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में कंपनी का मुख्य ध्यान बेहतरीन क्वालिटी एवं फिनिश फैब्रिक बाजार में देने पर  केन्द्रित है।
कम्पनी के चेयरमैन श्री अशोक सोलंकी ने बताया कि यह हमारे ग्राहकों का ही विश्वास है जिससे हम इतनी लंबी यात्रा आसानी से तय कर पाये। अब कंपनी नये-नये इनोवेटिव माध्यमों से सुसज्ज हो रही है। ताकि ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा सकें । श्री सोलंकी ने बताया कि कंपनी ने आगामी सीजन हेतु भरपूर तैयारी की है। स्कोटिश पीसी लाइनिंग में वाइब्रेण्ट कलर व नई डिजाइन डवलप की गई है। साथ ही यूनिफॉर्म में इंजीनियरिंग डिजाइन भी डवलप की है। उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म में हम पीसी में वेफ्टफुल डिजाइन भी लॉञ्च कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ