Header Ads Widget

 Textile Post

यूनिफॉर्म फैब्रिक के उत्पादन में उभरता जा रहा है स्वराज ब्राण्ड


यूनिफॉर्म फैब्रिक के उत्पादन में उभरता जा रहा है स्वराज ब्राण्ड

 स्कूल युनिफार्म और वर्क वियर फैब्रिक में पेश किया नया कैटेलॉग

 

मुम्बईः स्वराज ब्राण्ड ने आगामी  युनिफार्म सीजन के मद्देनज़र अनेक नयी डेजायनो की सीरीज बनायी है। स्वराज ब्राण्ड की यूनिफॉर्म फैब्रिक की उत्पादक कंपनी एम. निलकेश कुमार नयी कैटेलोग लांच की है। इसमें हाउस औफ स्वराज तथा स्वराज प्राइम प्रमुख हैं। ये दोनो नये सीरीज हैं। एम. निलकेश कुमार टॉप एवं बोटमवियर दोनों तरह की यूनिफॉर्म का उत्पादन करती है। कंपनी 58 इंच में पीसी ब्लेण्ड में काफी नये डवलपमेण्ट भी कर रही है।

कम्पनी 36 इंच प्लेन में 10 से 12 क्वालिटियां बनाती है। मात्र सफेद क्वालिटी में कंपनी 10 से 15 रेंज बाजार में पेश कर रही है। डिजाइनों में स्ट्राइप एवं चेक्स की सैकड़ों डिजाइन्स का उत्पादन कंपनी द्वारा किया जाता है। साथ ही 58 इंच में प्लेन क्वालिटी में 40 पीसी, फिलाफिल, शेम्बरे, ऑक्सफोर्ड, आदि क्वालिटियों की कॉरपोरेट सेक्टर्स में काफी अच्छी मांग रहती है। कॉरपोरेट सेक्टर के लिए 58 इंच के पीसी ब्लेण्ड फैब्रिक में ब्लू, ब्लैक, ग्रे, रेड, मेहरून आदि कलर्स में स्ट्राइप एवं चेक्स की काफी डिजाइन बनाई जाती है और 58 इंच में ओनली व्हाइट में प्लेन, लाइनिंग, चौक्स, आदि डिजाइन्स में भी स्टॉक मेनटेन किया जाता है।

लगातार नये कलेक्‍शन और विस्तृत रेंज की बदौलत यनिफार्म फैब्रिक ब्रांड स्वराज ने भारत की तमाम मंडियों में अपनी पहचान कायम की है। स्कूल युनिफार्म एवं कारपोरेट वर्क वियर में क्वालिटीयुक्त युनिफार्म के लिए विख्यात एम निलकेष कुमार के एम डी श्री मोहन लाल जैन के निर्देशन में उनके दोनो सुपुत्र श्री निलकेष जैन और श्री कमलेष जैन इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। मारकेटिंग की जिम्मेवारी उनके पोते श्री कृष जैन ने सम्हाल रखी है।

प्रोडक्ट रेंजः क्वालिटीयुक्त उत्पादन इनकी प्राथमिकता है। ये व्यापारियों को वर्षभर युनिफार्म सप्लाइ करते हैं। इसमें पीवी, पीसी, प्लेन, चेक्स, शैम्बरे, फिलाफिल, लाइनिंग, डलपीसी लाइनिंग, आदि शामिल हैं। इनकी हमेशा डिमांड बनी रहती है।

न्यू कैटलॉगः कम्पनी को आर्डर आना आरम्भ हो गया है। कम्पनी के पास एपीसी प्रोग्राम की वर्किंग भी बनी हुयी है। कम्पनी ने गत साल कारपोरेट तथा स्कूल युनिफार्म की नयी बुकलेट लांच की थी, जिसे अच्छा रेसपोंस मिला। इसके उपरांत कम्पनी कारपोरेट तथा स्कूल युनिफार्म की नयी बुकलेट लांच की । इस बुकलेट में कारपोरेट सेक्टर के सारे कलेक्‍शन विद्यमान हैं। हाउस ऑफ स्वराज, स्वराज प्राइम, तथा अवंती नाम से चार्ट तैयार किया जा रहा है।

क्वालिटीः कम्पनी ने हमेषा क्वालिटी को प्रमुखता दी है। यह युनिफार्म ब्रांड भरत की तमाम मंडियों में बेची जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ