Header Ads Widget

 Textile Post

India is going to overtake China in case of corona infection




कोरोना संक्रमन के मामले में चीन से आगे निकलने वाला है भारत

मुंबई: कोरोना संक्रमन के मामले में भारत चीन से आगे निकलने वाला है। आज १५ मई तक चीन में ८२९३३ संक्रमित हैं और  भारत में अभी तक ८२१६६ लोग संक्रमित हो चुके हैं। कल सुबह तक भारत संक्रमितों की संख्‍यां में चीन से आगे निकल सकता है। भारत में संक्रमितों की संख्‍यां तेजी से बढ रही है। ३३ में से २१ राज्‍यों में हालात नियंत्रण में हैं। ६ में चिंता जनक स्थिति है। ६ राज्‍यों में हालत बहुत खराब होती जा रहीं है।

१० राज्‍य जहां एक भी व्‍यक्ति की मौत नहीं हुयी

भारत में कुल ३३ राज्‍य हैं। इसमें १० राज्‍य ऐसे हैं जहां एक भी व्‍यक्ति की मौत नहीं हुयी। दादरा और नागर हवेली, दमन दीव, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, गोवा, पांडुचेरी, अंडमान निकोवार, लद्दाख, ३६ गढ, और पिपुरा ऐसे राज्‍य हैं जहां एक भी व्‍यक्ति की मौत नहीं हुयी।

११ राज्‍य जहां अभी तक १० से १२ लोगों की मृत्‍यु हुयी है

११ राज्‍य ऐसे हैं जहां अभी तक १० से १२ लोगों की मृत्‍यु हुयी है। मेघालय में एक और उत्‍तराखंड में एक आदमी की  मौत हुयी है। असम २ हिमाचल, चंडीगढ, झारखंड, उड़ीसा, इन राज्‍यों में तीन तीन आदमी की  मौत हुयी है। केरल में ४, बिहार में ७, हरियाना और  जम्‍मू कश्‍मीर प्रत्‍येक मे ११ लोगों की  मौत हुयी है।

१२ राज्‍यों में ज्‍यादा खतरा

३३ में से २१ स्‍टेट ऐसे हैं जहां उतना खतरा नहीं है। बाकी १२ राज्‍यों में ज्‍यादा खतरा है।  इन १२ मे ६ ऐसे हैं, जहां १०० से कम लोगों की मौत हुयी है। कर्नाटक में ३५, तेलंगान में ३४, पंजाब में ३२ आंध्र प्रदेश में ४८, तमिल नाडु में ६६, उत्‍तर प्रदेश ८८ लोगों की  मौत हुयी है।

भारत में संक्रमण का मुख्‍य कारण तबलीगी जमात मरकज का जलसा

इसका मुख्‍य कारण तबलीगी जमात मरकज का जलसा था। यही लोग अलग अलग राज्‍यों में फैल गये अगर ये दुर्घटना नहीं होती या उन्‍हे किसी तरह वहीं सील कर दिया गया होता तो इतनी बडीं संख्‍या में संक्रमण का फैलाव नहीं हेाता। आज जिस स्थिति में भारत पहुंच चुका है, उससे बाहर निकल चुका होता। यहां तक ये संख्‍या पहुचती ही नहीं।

६ राज्‍य जिन्‍होंने भारत का खेल बिगार दिया है

६ राज्‍यों ने तेजी से संक्रमण बढाया। इनमें हैं दिल्‍ली, जहां ११५ लोगों की अधिकृत तौर पर मौत हो चुकी है। कपिल मिश्रा और दूसरे सूत्र के अनुसार दिल्‍ली में ३२५ से अधिक मौत हो चुकी है। राजस्‍थान में १२५ आदमी की  मौत हुयी है। पश्चिम बंगाल में अधिकृत आकड़ा है कि २१५ लोगों की  मौत हुयी है। मगर वहां ममता सरकार द्वारा आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। एमपी में २३७, गुजरात में ५८६ लोगों की  मौत हुयी है।


पिछले ५ दिनों में भारत में मामले ज्‍यादा बढे हैं

पिछले ५ दिनों में भारत में उतने मामले बढे हैं, जितने शुरु के ८२ दिनों में बढे थे। आज यह ८२१६६ हो गयी है। कल तक स्‍वस्‍थ होन वाले की संख्‍यां २७६८६ थी। आज यह संख्‍यां  बढकर २८०४५ हो गयी। जिनकी जान चली गयी उनकी संख्‍या गुरुवार तक २६४६ थी और आज यह २६४९ हो गयी है।


३० जनवरी को भारत में पहला मरीज सामने आया था। संक्रमितों की संख्‍यां को २०००० पहुचने में ८२ दिन लगे। उसके बाद के  १२ दिनों में  यह संख्‍या २०००० से बढकर  ४०००० हो गयी। उसके अगले ६ दिनों में संक्रमितों की संख्‍यां ४० हजार से बढकर ६० हजार तक पहुच गयी। और उसके अगले ५ दिनों में अर्थात आज तक संक्रमितों की संख्‍यां ६० से बढकर ८२ हजार तक पहुच गयी।

सबसे बुरा हाल महाराष्‍ट्र का

सबसे बुरा हाल महाराष्‍ट्र का है। यहां अब तक १०१९ लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें ६०० से ज्‍यादा अकेले मुंबई शहर के आकड़े हैं। अकेले महाराष्‍ट्र की बात करें तो यहां २७५२४ संक्रमित, और मरने वाले संख्‍या १००० से ऊपर पहुच गयी है।

मुंबई की हालत सबसे जयादा खराब है। गुरुवार को मुंबई में ९९१ मामले सामने आए।  १६७३८ संक्रमित लोग मुंबई में है। ६२१ की अब तक मौत हो चुकी है। मुंबई में २५ की मौत तो कल गुरुवार को ही हुयी।

दूसरा स्‍थान गुजरात  का है। मरने वालों की संख्‍या ५८६। यहां संक्रमितों की संख्‍यां ९५९२। अकेले अहमदावाद में ६९१० संक्रमित मरीज हैं।
तमिल नाडु में अब तेजी से केस बढ रहे हैं । गुरुवार के ४४७ नये मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्‍यां ९६७४ हो गयी है।

तसल्‍ली की बात है कि रिकोवरी रेट बढ रहा है

तसल्‍ली की बात यह है कि रिकोवरी रेट बढ रहा है। यह बुधबार को ३२.८३ था। गुरुबार को ३३.६। जितने संक्रमित हुए हैं उसके एक तिहाई ठीक भी हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ