Header Ads Widget

 Textile Post

India will get good orders in future : Vivekananda Bagadia






आने वाले समय में भारत के पास अच्‍छे आर्डर आएंगे: विवेकानंद बगाडिया


मुंबई: निसंदेह कोरोना महामारी से बिजनेस पर बुरा प्रभाव पड़ा है। सारी चैनेल डिस्‍टर्व हो गयी है। इससे पेमेंट पर बहुत असर पड़ रहा है। मार्च और अप्रैल की अच्‍छी सीजन थी वह निकल गयी। पेमेंट की साइकिल टूट गयी। उसे सेट होने में काफी समय लगेगा। देखा जाय तो इकोनोमी रिसेट हो गयी। मगर इसका एक सकारात्‍मक पक्ष यह है कि आने वाले समय में अन्‍य देशों के सामने भारत के पास अच्‍छे आर्डर आएंगे। टेक्‍सटाइल उत्‍पादक श्री विवेकानंद बगाडिया ने यह जानकारी दी।


उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में भारत के कपड़ों का एक्‍सपोर्ट बढेगा। एक्‍सपोर्ट की इनक्‍वाइरी ज्‍यादा होगी। फिलहाल हम सबों की प्राथमिकता है अपनी जिंदगी को पटरी पर लाना। इसमें समय तो थोड़ा लगेगा मगर जिंदगी फिर पटरी पर आएगी। 

उन्‍होंने कहा कि कॉटन यार्न के बारे में बात करें तो इसकी ५ प्रतिशत तक इसके प्राइस में गिरावट आयी है। रौ मेटेरियल का प्राइस नीचे होना एक सकारात्‍मक बात है। ऐसे में भारत कमपीट कर सकता है। अभी वर्तमान डालर के भाव को देखते हुए भी भारत को फायदा मिलेगा।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने ग्रीन जोन को परमीशन दिया है। इंडस्‍ट्री स्‍टार्ट हो रही है। ऐसा लगता है कि इंडस्‍ट्री पिकअप करेगी मगर स्‍लो पेश से करेगी।


श्री विवेकानंद बगाडिया ने कहा कि मजदूर गांव चले गये। उनके लौटने में टाइम लगेगा। मजदूर जो गांव गया वह दो तीन महीने से पहले आता नहीं है। वैसे भी इंडस्‍ट्री का ट्रेंड देखें तो वे अप्रील मई मे जाते ही हैं। और वे खेती वेती करके जून जुलाई में आते हैं। पहले क्‍या था कि थोड़े लोग जाते थे। इसबार एक मुस्‍त ज्‍यादा लोग चले गये। यह स्थिति पैनिक हो गयी। मगर ऐसा लगता है कि सिचुएशन अगस्‍त से ठीक होनी चाहिए। बेशक महाराष्‍ट्र में ईसू ज्‍यादा है क्‍योंकि यहां बाहर से आए हुए मजदूर ज्‍यादा हैं। 

उन्‍होंने कहा कि एक्‍सपोर्ट का एक बहुत बड़ा बाजार है जिसे भारत अपने पक्ष में करेगा। अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर व्‍यापार के सिनैरियो के परिवर्तन का सबसे ज्‍यादा फायदा भारत को ही मिलेगा। भारत पर दुनिया का ट्रस्‍ट और भी बढ गया है। भारत की रिलायवलीटी पहले से भी अच्‍छी थी मगर मौजूदा हालात में और भी बढेगी। 

उन्‍होंने कहा कि बाहर के देशों  की बहुत सारी कंपनियां भारत में सिफ्ट कर रही है। आज भारत में जो मौजूदा सरकार है उसपर देश के लोगों का भरपूर भरोसा तो है ही अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी आज की भारत के सरकार पर पूरी दुनिया ज्‍यादा भरोसा करने लगी है। खासकर मोदी साहब को इमेज अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बहुत उंचा है। यह देखा गया कि वो जो भी कहते हैं वह डेलीवर करते हैं। आज सारी दुनिया भारत की तरफ भरोसे से देख रही है। पूरी दुनिया मे मोदी जी की वाहवाही हो रही है। उनकी छवि आज बलंदी पर है।


श्री विवेकानंद बगाडिया ने कहा कि यूपी सरकार ने विदेशी निवेश को बढाने के लिए लेबर लॉ में काफी सुधार किया है। नियम कानून एम्‍पल्‍वाई और एम्‍पल्‍वायर दोनो के लिए सरल होना चाहिए। और सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। अभी इंडस्‍ट्री को इस तरह हम बूस्‍ट अप कर सकते हैं। आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया के लिए बड़ा इंडस्‍ट्रीयल हब बनेगा।  भारत को वर्ल्‍ड मैन्‍यूफैक्‍चरिंग हब बनना भी चाहिए। भारत हर तरह से डिजर्व करता है। भारत को इस वक्‍त का एडवांटेज लेना भी चाहिए और वह इस दिशा में सकृय भी है। इससे सारे के सारे लेवर्स काम पर लग जाएंगे। इससे बेरोजगारी का स्‍तर काफी गिर जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ