![]() |
| Rajendra Jain, MD, Dakshjyot Silk Mills Pvt Ltd |
मुंबई: फैब्रिक बाजार की स्थिति पहले से काफी अच्छी है। फैब्रिक और यार्न का स्टॉक खाली हो गया है। मोदी सरकार का रवैया व्यापार के हवाले से काफी स्पष्ट है। सरकार धीरे धीरे निजीकरण को प्रश्रय दे रही है। दक्षलीन ब्रांड और दक्षज्योत सिल्क मिल्स के एमडी श्री राजेंद्र जैन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जब व्यापार में ज्यादा विजनेस मैन आएंगे तो नौकरियों की वैकेंसी बढ़ेंगी। सरकारी बाबूओं के लिए यह मुश्किल है। निजीकरण से सरकार के हाथ में और पैसा आएगा।
श्री जैन ने कहा कि सरकार ने अपनी नीति बेहतर करके एफडीआइ के प्रवाह को तेज कर दिया है। सरकार ने वन विंडो की नीति अपनाई है। इनवेस्टरों का काम आसान कर दिया गया है। सरकार को पांच ट्रिलियन की इकोनोमी का टारगेट पूरा करना है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और वृद्धि हो रही है। इसके परिणामस्वरूप भारत का हर सेक्टर बढ़ेगा, हर तरह का विजनेस बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए हर तरह का सुधार करने जा रही है। सरकार ने लेवर लॉ में अपेक्षित सुधार किए हैं। वह लॉजेस्टिक समस्याओं का भी सुधार कर रही है। सरकार टैक्स सिस्टम में भी सुधार कर रही है। सरकार एक पारदर्शी सिस्टम लाने जा रही है। सरकार अरबन और रूरल एरिया दोनो के विकास पर समुचित विकास कर रही है। इसका असर यह हुआ है कि हर एफडीआइ भारत में अपना दफ्तर खोलना चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ रही है। हर बड़ा व्यापारी का भारत में इंटरेस्ट बढ़ रहा है। एफडीआइ की आवक तेज़ हो गयी है।
श्री जैन ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार चानक्य की नीति का अनुसरण कर रही है। चानक्य की मान्यता है कि सरकार को कोई व्यापार नहीं करनी चाहिए। सरकार का हर व्यापार धाटे में चलता आ रहा है। सरकार का काम पब्लिक को संभालने और उनको जीवन की सुख सुविधा मुहैया करने का है। मोदी जी की नीति है कि व्यापार में सरकार का कम से कम इंटरफेयर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बैंकों का नैशनलाइजेशन कर दिया। आज सरकारी बैंकों की तुलना में प्राइवेट बैंकों का विकास दर कहीं बेहतर है। प्राइवेट सेक्टर बेहतर होंगे तो अनेकों लोग अमीर होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर को बढ़ाबा दे रही है। सब कुछ खुद बखुद सही हो जाएगा। सरकार का काम व्यापार करना तो है नहीं। सरकारी बाबुओं में निर्णय लेने का वह साहस नहीं होता है जो इंटरप्रीनिवर में होता है।
श्री जैन ने कहा कि मोदी सरकार में जनकल्यान में ज्यादा पैसा लग रहा है। शहर से गांव तक लोगों की जिंदगी सवर रही है। जो जहां है वहीं सेट होने जा रहा है। लोगों को मोदी साहब का काम दिख रहा है। दिन प्रतिदिन लोगों का उनमें विश्वास बढ़ रहा है। गुजरात में भाजपा को क्लिन स्वीप मिल गयी। आंध्रा प्रदेश में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में जहां भी मोदी साहब की सभा हो रही है वहां बेतहासा भीड़ जुट रही है। यह मोदी में जनता के बढते विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद जब बाजार खुला तो कपड़ा उत्पादकों का सारा माल खाली हो गया। मारकेट में पैसा आना शुरू हो गया। लॉकडाउन के बाद लोग सम्हल कर काम कर रहे हैं। आने वाला समय अच्छा है। उत्पादक लोग भी अब सम्हल कर कपड़ा उत्पादन कर रहे हैं। बजट भी काफी अच्छा रहा। सरकार ने विकास के लिए क्लियर रोड मैप बनाया है। नौर्थ ईस्ट में मोदी सरकार ने अदभुत विकास किया है। पहले वहां जाने में डर लगता था। अब सहज हो गया है। बंगाल का भी बेहतर समय आने वाला है।





.jpg)

.jpg)








.jpg)
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.