Header Ads Widget

 Textile Post

यूनीटेक्‍स सिंथैटिक्‍स ने लांच किए तीन कैटेलॉग बुक्‍स

Nikunj Solanki, Wocky Tocky

मुंबई: यूनीटेक्‍स सिंथैटिक्‍स (इंडिया) प्रा.लि. ने आगामी सीजन को देखते हुए Fast Track,   Mini Hub,  और  Mini Express  नाम से तीन कैटेलॉग बुक्‍स लांच किए हैं। यूनीटेक्‍स सिंथैटिक्‍स (इंडिया) प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री निकुंज सोलंकी ने यह जानकारी दी। 



इस कंपनी का स्‍कूल एंड वर्कवेयर युनिफौर्म फैब्रिक वॉकी टॉकी ब्रांड के अंतर्गत सेल किया जाता है। 

उन्‍होंने  कहा कि युनिफार्म फैब्रिक की सभी रेंज एवं वेरायटीज इस तीन एलबम में आ जाती हैं। 



श्री निकुंज सोलंकी ने कहा कि Mini Express  में कारपोरेट वियर के पूरे रेंज का कलेक्‍शन है। Fast Track  में    स्‍कूल वियर के पूरे रेंज का कलेक्‍शन है। और  Mini Hub  में  प्‍लेन एवं शूटिंग के संपूर्ण रेंज का कलेक्‍शन है। इसके अलावा New Introductions  में अस्‍पताल एवं नर्सिंग वेयर के पूरे रेंज का कलेक्‍शन है।

इन सभी फैब्रिकों को एंटी वायरल फिनिश दिये  गये हैं।

 


ये कैटेलॉग उठाने में भी हलके हैं। ये पोर्टेबल है। ये कैटेलॉग रिटेलरों अपनी दुकान में रखने के लिए बहुत सहज, सुगम और उपयोगी हैं।  

यूनीटेक्‍स सिंथैटिक्‍स (इंडिया) प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्‍टर ने कहा कि बिजनेस धीरे धीरे खुल रहा है। काम काज आगे बढ़ रहा है।  

श्री निकुंज सोलंकी ने कहा कि कंपनी ने अस्‍पतालों के लिए एक विशेष रेंज का उत्‍पादन किया है। इस रेंज के कलेक्‍शन को New Introductions में संग्रह किया गया है। इसमें स्‍पेशल फिनिश दिया गया है। इसे एंटी वायरल फिनिश कहा जाता है।

 यूनीटेक्‍स सिंथैटिक्‍स (इंडिया) प्रा.लि. की ओर से अपने सभी व्‍यापा‍री बंधुओं एवं पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामना

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ