Header Ads Widget

 Textile Post

Mumbai Textile Merchant Mahajan's two-day fabric fair passed successfully ।। मुंबई टेक्‍सटाइल मर्चेंट महाजन का दो दिवसीय फैब्रिक फेयर सफल रहा

 

Mumbai-Textile-Merchant-Mahajan

मुंबई: जनवरी १०, २०२३: मुंबई टेक्‍सटाइल मर्चेंट महाजन ने अंधेरी पूरब स्थित  सहार एरोड्रम के पास होटल जे डब्‍लू मेरिएट  में ०९ और १० जनवरी को दो दिवसीय फैब्रिक फेयर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सियाराम के एम डी रमेश पोद्दार ने किया। 

इस फैब्रिक मेले में लगभग ९० फैब्रिक ब्रांडों ने हिस्‍सा लिया। इसमें खरीदारों के लिए शर्टिंग, सूटिंग, प्रिंट, एथनिक, किड्स वेयर, यूनिफॉर्म आदि के फैब्रिक्‍स के नमूने डिसप्‍ले  किए गए। यह फैब्रिक मेला लगभग १००० वर्ग मीटर में सजाया गया था।   



डिस्‍प्‍ले करने वाले इन ब्रांडों में सियाराम्‍स, जे हेम्‍सटीड, कासा मोडा, ओक्‍सेमबर्ग, मोजो, टीनू मीनू,  मिस्‍टर, रोआइल लिनेन, नवसारी काटन मिल्‍स,  आर्जिलो मोडा, पोलो,   सिल्‍क इंडिया,  अरविंद, एस्‍ट्राडा, रूबी, सामान,  मुरानो, मेगास्‍टो, रोबर्टो, रिएल्‍टी, टेल्‍को, नैचुरल्‍स, ओर्गालीन, पैरेलल, नम:, वेरो लुसो, केडी फैब, पीआई, पोरवल टेक्‍स, सांघबीज, रुचिता टेक्‍सटाइल, टीवाई, क्रिश्‍ना पनाक, माइपर, लीनेन, टेक्‍सोन, एम जे फैब्रिक, नैचुरल लीनेन, बीआई टी टेक्‍सटाइल्‍स, जैन टेक्‍सटाइल, टीएफओ, एफ एम हैमरले, नाहटाज, भागेरिया ब्रोदर्स, राज इम्‍पेक्‍स, विला इटालिया, टेलर्स फर्स्‍ट च्‍वाइस, सोमनाथ, हेथवी, प्रेसकॉट, के एल रेओन, श्रीपाल, टासा प्रिंट, वेरोजा, वी जे क्‍लोदिंग कंपनी, दिया इंटरप्राइजेज, राजमणि, महेश कुमार एंड कंपनी, कमलेश टेक्‍सटाइल्‍स, पिकासो फैशन, सांघवी टेक्‍सटाइल्‍स, कार्लोस, सोनालज, काब्रा बोदर्स, काबरा ट्रेडिंग कंपनी, कंफर्ट, ज्‍योर्जिया गुलीनी, वी क्रिएशन, के बी एस इंटरनैशनल, मार्क ऑस्‍टीन, टेल्‍स ऑफ फैब्रिक, एस एस लीन, मुडीज कलेक्‍शन, ट्रू वैल्‍यू, तुषार टेक्‍सटाइल्‍स, होआर्ड रौर्क, टॉपसी, पुलेंट, वेम्‍लो डी इटालिया, कलर्स फैब, श्रीजी, बी आई टेक्‍सटाइल मिल्‍स, मार्क पीनी, वीकूना, डी बदामी, डी फैब टेक्‍सटाइल्‍स, पेपेरिनो, वी एस  एजेंसी, मानसी टेक्‍सटाइल, अनाया क्रिएशन, मेक्‍सस, एबसोलुटो, टेस्‍सा, एच आइ एम, इटालियन चैनेल, जानकी टेक्‍सटाइल, मितवा, मितवा लोयल, इएमइएफ, वरसेली, वरगोयने, ब्रेयर्ड कॉटन, लोग्‍गस, सीएमवाइके, डीएंडज़ी (डॉन एंड जूलियो), भारती एंटरप्राइजेज, मोजार्ट, एम, आदि ब्रांड  प्रमुख थे।    



इस फेयर में लगभग २००० से २५०० तक विजिटरों ने हिस्‍सा लिया। ज्‍यादातर एक्‍जीविटरों ने संतोष जाहिर किया कि इस फेयर में उन्‍हें अपेक्षा के अनुसार बुकिंग मिली।  आयोजक उत्‍साहित थे। इस दरम्‍यान अच्‍छा व्‍यापार हुआ। 

सियाराम, सिल्‍क इंडिया, रियलिटी आदि के स्‍टॉल्‍स इस फेयर का सबसे हॉट स्‍पॉट रहे । सियाराम्‍स, जे हेम्‍सटीड, कासा मोडा, ओक्‍सेमबर्ग,  के नमूने अलग अलग स्‍टॉल में इस तरह सजाए गए थे जिससे लगता था कि सियाराम्‍स और उसके सभी सबब्रांड मिलकर आज ग्राहकों के लिए फैब्रिक का एक कंप्‍लीट पैकेज है। सियाराम्‍स के स्‍टॉल में लगभग सभी तरह के फैशन फैब्रिक दिखे।



दूसरा आकर्षण का केंद्र था सिल्‍क इंडिया का स्‍टॉल। सिल्‍क इंडिया के डायरेक्‍टर रमेश माखरिया ने कहा कि इस फेयर में उन्‍हें उम्‍मीद से बेहतर बुकिंग मिली। अच्‍छी संख्‍या में विजिटर्स आए। यह फेयर पूरी तरह सफल रहा।   



यह महाजन का दूसरा प्रयास था। इसके पूर्व इन्‍होंने साल २०२२ के जून में सफलतापूर्वक फेयर  का आयोजन किया था। मुंबई टेक्‍सटाइल मर्चेंट महाजन की स्‍थापना आज से लगभग १४२ वर्ष पहले सेठ गोविंदजी ठाकर्सी मूलजी ने की थी। यह आज भी टेक्‍सटाल व्‍यापार का एक बड़ा केंद्र है। यह एक शक्तिशाली आरबिट्रेशन कमीटी है।  यह मुंबई के कालबादेवी में स्थित है। फेयर की सफलता से कमीटी बेहद खुश है।

 

English Version

Mumbai Textile Merchant Mahajan's two-day fabric fair a success

 

Mumbai: January 10, 2023: Mumbai Textile Merchant Mahajan organized a two day Fabric Fair on January 09 and 10 at Hotel JW Marriott near Sahar Aerodrome, Andheri East. 

Around 90 fabric brands participated in this fabric fair. In this, samples of fabrics of shirting, suiting, print, ethnic, kids wear, uniform etc. were displayed for the buyers. This fabric fair was decorated in about 1000 square meters.  

The brands that have displayed are Siyaram’s, J HAMPSTEAD,  casamoda, OXEMBERG, Siyaram’s MOZZO, TINU MINU, Mistair, Siyaram’s Royale Linens, Maurizio, Navsari Cotton Mills, Arzillo Moda, Polo, Silk India, Arvind, ESTRADA, RUBY, SAMAN, Murano, MEGASTO, Roberto Marsanne, Reality, Telco+, Naturals, Orgalin, Parallel, Namaha, KD Fab, PI, Porwal Tex , Sanghavi’s, Ruchita Textile, TY, Krishna Panache, Mypre, Linen, Texone, MJ Fabric, Natural Linen , BI T Textiles, Jain Textile, TFO, F M Hammerle, Nahta’s, Bhageria Brothers, Raj Impex, Villa Italia, Tailors First Chvoice, Somnath, VERO LUSSO, Hetvi, Presscott, K L Rayon, SHREEPAL, Tassa Prints, Veroza, V J Clothing Company, Diya Enterprises, Rajmani, Mahesh Kumar & Company, Kamlesh Textiles, Picasso Fashion, Sanghvi Textiles, Carlos, Sonali's, Kabra Brothers, Kabra Trading Company, Comfort, georgia Gullini, V Creations, KBS International, Marc Austin, Tales Of Fabric, S S Lean, Mudi's Collection, True Value, True Linen,  Tushar Textiles, Howard Roa, Topsee, Pulent, An Pee Fab, Vmello Di Italia, Colors Fab, Shrijee, Arvind Mahendra, B I Textile Mills, Mark Peanni, Vicuna, D Badami, D Fab Textiles, Peperino, V S Agency, Mansi Textiles, Ananya Creation, Mexus, Absoluto, Tessa, HIM, Italian Chanel, Janki Textile, Mitva, Mitva Loyal, EMEF, Vercelli, Burgoyne, Baird Cotton, Loggus, CMYK, D&J (Don & Julio), Bharati Enterprises, Mozzart, M, etc. were the prominent brands. 

About 2000 to 2500 visitors participated in this fair. Most of the executives expressed satisfaction that they got bookings in this fair as per their expectation. The organizers were excited. In the meantime, good business transpired. 



Stalls of Siyaram’s, Silk India, Reality etc. were the hottest sport of the fair. Stalls of Siyaram’s, J Hampstead, Casa Moda, Oxemburg, were displaying in different stalls in such a way that Siyaram’s  and all its sub-brands together were a complete package of fabrics for the consumer today. Almost all types of fashion fabrics were seen in Siyaram's stalls.

Another attraction was the Stall of Silk India. Silk India Director Ramesh Makharia said that he got better bookings than expected in this fair. Visitors came in good numbers. This fair was a complete success. 

This was Mahajan's second attempt. Earlier they had successfully organized the fair in the year 2022 in June. Mumbai Textile Merchant Mahajan was established about 142 years ago by Seth Govindji Thakarsi Mulji. It is still a major center of textile trade. It is a powerful Arbitration Committee. It is located in Kalbadevi, Mumbai. The committee is very happy with the success of the fair.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ