![]() |
| Sanjay Raut, Shivsena MP |
मुंबई: प्रताप सरनाइक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ईडी के चंगुल में फंस गये हैं। उनकी बीवी वर्षा राउत पर पंजाब एंड महाराष्ट्र बैक का पैसा ढकारने का आरोप है। संजय राउत की पत्नी के बैंक घोटाले में फंसने के बाद महाराष्ट्र के सियासत में हलचल पैदा हो गयी है। वर्षा राउत के बचाव में शिवसेना के साथ एनसीपी भी आ गयी है। ईडी ने वर्षा राउत को २९ दिसंबर को पेश होने के लिए कहा। इस केस में एक आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी ने वर्षा राउत के खाते में ५५ लाख रूपए डाले जो संदेह के घेरे में है। प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था।
ईडी जानना चाहती है कि यह ट्रांजेक्शन क्यों हुए।
ईडी जानना चाहती है कि यह ट्रांजेक्शन क्यों हुए। पीछले साल सितंबर में रिजर्व बैंक को पंजाब एंड महाराष्ट्र को औपरेटिव बैंक में घोटाले का पता लगा। रिजर्व बैंक को पता चला कि पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऔपरेटिव बैंक मुंबई के एक डेव्हलपर बाधबान बंधुओं को ६५०० करोड़ का ऋण देने के लिए नकली बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा है। आर बी आइ ने इस सिलसिले में धोखाधरी और आपराधिक साजिश का मामला दायर किया है। पीएमसी बैंक मामले में जांच चल रही है। बाधबान बंधु इस मामले में गिरफ्तार हो चुके थे।
शिवसेना के एमपी संजय राउत की पत्नी को ईडी ने पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक के एक गवन के मामले में समन किया। इससे संजय राउत इतने बौखला गये कि उन्होंने आनन फानन में प्रेस कांफ्रेस किया उसमें उन्होंने जो कहा उसमें प्रमुख बातें इस तरह थी।
प्रेस कांफ्रेंस मे संजर राउत का बयान
यह (ईडी का समन) राजनीति से प्रेरित है। ईडी ने १० साल पुराना मामला खोला है। हम मिडिल क्लास के लोग हैं। मेरी पत्नी एक शिक्षिका है। उसने अपने एक दोस्त से दस साल पहले पच्चास हजार का कर्जा लिया। हमने इनकम टैक्स को कर्जा दिखाया है। भाजपा या ईडी को इसमें क्या तकलीफ है ? भाजपा में ऐसे कई बड़े सूरमा हैं यदि मैं उनके परिवार तक पहुंचूं तो उनको देश छोड़ कर भागना पड़ेगा। आप (ईडी) मुझसे पंगा मत लेना। मैं नंगा आदमी हूं। मैं शिवसैनिक हूं। जो करना हो करलो। आप मेरा क्या उखार लोगे ?
मेरे पास एक साल से कुछ लोग बीजेपी परिवार से आ रहे हैं। वे महत्वपूर्ण लोग हैं। वे मुझे बार बार यह कहते हैं कि आप इसमें मत पडिए। हम किसी भी हालत में इस (महाराष्ट्र) सरकार को गिराने वाले हैं। हमारे पस केंद्र की सत्ता है। सीबीआई है, ईडी है, । उन्होंने एक सूची दिखायी जिसमें प्रताप सरनाइक का भी नाम था। मैंने कहा कि हिम्मत है तो गिरा कर दिखईए।आप महाराष्ट्र में बचेंगे नहीं।
इस देश में करोड़ो के घपले हुए। ईडी को उनकी इनक्वाइरी करनी चाहिए। मैं भाजपा के बंदरों का नशा उतार दुंगा। मेरा नाम संजय राउत है। मैं ईडी को इतने लोगों के नाम भेज रहा हूं कि उसे पांच साल का मसाला मिल जाएगा। अब उनको (ईडी) भी पता चल जाएगा कि किस से पंगा लिया है।
जिसके मकान शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकते
राज कुमार का यह डयलॉग संजय राउत कई बार बोल चुके हैं मगर वे इस डायलॉग का अर्थ नहीं समझ सके। संजय राउत खुद ही पत्थर फेकने के अभ्यस्त हैं। कंगना रनावत और रिपब्लिक टीवी पर किसने पत्थर फेका था ? आज उनका अपना घर शीशे का निकला। ईडी के पास जब पर्याप्त प्रमाण होते हैं तभी वो किसी पर हाथ डालती है।
संजय राउत के प्रेस कांफेंस का विडियो क्लिप हम धन्यवाद के साथ मुंबई मिरर के सौजन्य से पेश करते हैं।


.jpg)

.jpg)








.jpg)
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.