Header Ads Widget

 Textile Post

भारत के कपास और जूट निर्यात में मई 2021 में हुयी सकारात्मक वृद्धि

 



 

नयी दिल्‍ली : मई 2021 में भारत से सूती धागे / कपड़े / बने-बनाए, हथकरघा उत्पादों आदि का निर्यात मई 2019 में 24.85 प्रतिशत बढ़ा। फ्लोर कवरिंग सहित जूट का निर्यात मई 2021 में मई 2019 की तुलना में 20.99 प्रतिशत बढ़ा। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मई 2021 में भारत के व्यापार पर प्रारंभिक आंकड़ों जारी किया है।

 


तथापि, चमड़ा से बने रेडीमेड उत्‍पाद (-36.48 प्रतिशत), रेडीमेड वस्त्र (आरएमजी) (-27.59 प्रतिशत), और हस्त-निर्मित कालीन (-19.48 प्रतिशत) आदि के निर्यात में कमी दर्ज की गयी। मई 2019 की तुलना में मई 2021 में  इसमें नकारात्मक वृद्धि देखी गयी

कपड़ा मूल्य श्रृंखला के प्रमुख कमोडिटी समूहों के आयात में भी मई 2019 की तुलना में मई 2021 में 14.48 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें कच्चा और अपशिष्ट कपास, (-39.94 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-37.19 प्रतिशत) और कपड़ा यार्न / कपड़े / निर्मित वस्तुएँ शामिल हैं।

 


समग्र व्यापार के संदर्भ में, भारत को मई 2021 में 6.32 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा हुआ। यह रकम मई 2020 में 3.62 बिलियन डॉलर था और मई 2019  में यह 16.84 बिलियन डॉलर था।

 

मई 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात 32.21 अरब डॉलर था मई 2020 में 19.24 अरब डॉलर और मई 2019 में 29.85 अरब था। दूसरी ओर, मई 2021 में भारत का व्यापारिक आयात 38.53 अरब डॉलर था।  मई 2020 में यह 22.86 बिलियन डॉलर और मई 2019 में 46.68 बिलियन डॉलर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ