| Piyush Goyal |
2021/11/07: हमें दुनिया के उच्च कपास उत्पादकता वाले देशों में शीर्ष 3 में रहने की आकांक्षा रखने की जरूरत है। आज हमारा रैंक 34वां है जो बहुत कम है। पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Textile Industry) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कपड़ा मंत्री ने कहा कि कपास उत्पादन को 457 किलोग्राम
प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 800-900 किलोग्राम
प्रति हेक्टेयर करना चाहिए। विश्व का औसत 757 किलोग्राम
प्रति हेक्टेयर है।
मंत्री ने कहा कि आज भारत 360 लाख गांठ
कपास उत्पादन करता है। जो विश्व उत्पादन का लगभग 25% है। उत्पादन
की मात्रा के हिसाब से भारत विश्व में प्रथम स्थान रखता है। भारत एक शुद्ध
निर्यातक है।
उन्होंने कहा "हालांकि, अब हमें अपने किसानों द्वारा उगाए गए कपास की उपज, उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने में भी तेजी से कदम उठाने होंगे। विश्व कपड़ा मानचित्र पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करना होगा।"
भारत कपास में प्रदूषण को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने
के लिए हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयातित कपास में कचरा 1% से कम है
जबकि भारतीय कपास में कचरा 1.5-3% है।
गोयल ने कहा "हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों दोनों के लिए उचित और प्रतिस्पर्धी स्तर पर कपास की लागत को बनाए रखते हुए अपने किसानों के लिए उपज और लाभ मार्जिन बढ़ाने की जरूरत है।"

.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.