Header Ads Widget

 Textile Post

स्‍वराज युनिफॉर्म फैब्रिक्‍स इंडिया के पास स्‍टॉक पर्याप्‍त है

 

Swaraj Uniform Fabrics India has adequate stock: Nilkesh Kumar
Nilkesh Jain, Director, Swaraj Uniform Fabrics


स्‍कूलें खुल रही हैं, डिमांड आ रही है, माल निकल भी रहे हैं


मुंबई: फिलहाल युनिफार्म उत्‍पादन का काम काज पिۜकअप पकड़ रहा है। स्‍कूलें खुल रही हैं। डिमांड आ रही है। स्‍वराज युनिफॉर्म फैब्रिक्‍स इंडिया के डायरेक्‍टर नीलकेष जैन ने यह जानकारी दी।

युनिफॉर्म फैब्रिक में हर तरह की रेंज, वेरायटी एवं डिजाइंस के उत्‍पादन में माहिर कंपनी स्‍वराज युनिफॉर्म फैब्रिक्‍स इंडिया द्वारा युनिफॉर्म  फैब्रिक का साल भर उत्‍पादन किया जाता है। कंपनी काफी अच्‍छी मात्रा में विभिन्‍न वेरायटीज एवं डिजाइनों का स्‍टॉक भी मेंटेन करती है। यह कंपनी भारतीय बाजार में स्‍कूल्‍स, कारपोरेट हाउसेज, होटल्‍स, हॉस्‍पीटल्‍स, सिक्‍युरिटीज, आदि सेक्‍टर्स हेतु फैब्रिक का उत्‍पादन करती है।

कंपनी युनिफार्म फैब्रिक में चेक्‍स, शैम्‍ब्रे, प्‍लेन, फिलाफिल, ऑक्‍सफोर्ड, आदि डिजयानों का उत्‍पादन करती है।  

श्री जैन ने कहा कि प्रोडक्‍शन की हालत खराब है। माल कहां बन पा रही है? यार्न के भाव बढ़े हुए हैं। बिजली के भाव भी बढ़ रहे हैं।

 

स्‍वराज सिंथेटिक्‍स इंडिया के डायरेक्‍टर ने कहा कि स्‍टॉक तो पर्याप्‍त है। माल निकल भी रहे हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि पिۜछले दो सालों में काम काज एवरेज रहा। मगर आगे बिजनेस की अच्‍छी संभावना दिखती है। आने वाले समय में काफी  बिजनेस की अच्‍छी मूवमेंट आएगी, ऐसा लगता है। अब तो उत्‍पादन करने वाले कम हो गए। जो मौजूदा हालात में टिके रहेंगे, उनके लिए संभावना बहुत अच्‍छी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ