![]() |
| Shikharchand Jain, Vice President, Hindustan Chamber of Commerce, Mumbai |
मुबई: एक नज़र में यदि हम देखें कि बजट से किसको क्या मिला, तो लगता है कि इस देश में कोविड के कारण जो विकट वातावरण निर्मित हुआ था, तब भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए यह बजट बहुत बढि़यां है। हिंदुस्तान चैम्बर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष श्री शिखरचंद जैन ने यह बजट पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
टेक्सटाइल जगत को क्या मिला ?
श्री शिखरचंद जैन ने कहा कि धागे में जीएसटी जो पहले १२ प्रतिशत थी, उसे घटा कर ५ प्रतिशत कर दिया गया। इससे इसमें एकरूपता आ गयी। टेक्सटाइल पार्कों का निर्माण टेक्सटाइल जगत के लिए बढि़यां बात हुई। विदेश से आने वाले धागों पर और कपड़ों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गयी। इससे स्वदेशी अभियान को गति मिलेगी। हमारे घरेलू उद्योग को गति देने के लिए यह काफी बढि़यां बजट है। उन्होंने कहा कि हम जैसा चाहते थे, जैसा उम्मीद कर रहे थे, वैसा ही बजट आया है।
श्री जैन ने सरकार से अनुरोध किया कि जीएसटी के संदर्भ में लोगों को सम्मन देना, पकड़ना, डराना, धमकाना, उचित नहीं है। इस विषय में सरकार को थोड़ी ढील देनी चाहिए। लचीला रवैया अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ७० सालों से एक लचर व्यवस्था चल रही थी। उसे तोड़कर जब आप नयी व्यवस्था में व्यापारी को लाएंगे तो उसे सभी व्यापारी झेल नहीं पाएंगे। उसमें बहुत सारी ग़लतियां भी होगी। और उन गलतियों के लिए आप यदि सम्मन भेजेंगे, नोटिस भेजेंगे, जेल में डालेंगे, तब तो उनकी परेशानी बढ़ जाएगी । व्यापार टूट जाएगा। वहां आपको कम से कम पांच सालों के लिए सबको निर्भयता देनी चाहिए। कोई भी गलती हो हम उसे छोड़ कर, उसे सुधार कर आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को अतिरिक्त कठिनाईयों से बचाना पड़ेगा। उसको दुरुस्त करना चाहिए। व्यापारी आपके साथ जुड़ रहे हैं। आपको जीएसटी का अच्छा कलेक्शन हो रहा है। हमारी सरकार से विनती है कि वह लचीला रवैया अपनाए।
इनकम टैक्स
उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स फाइल को रीओपेन करने की मर्यादा को ६ साल से घटाकर तीन साल कर दिया गया है। यह बहुत अच्छी बात हुयी। पहले केस को रीओपेन करने का समय ६ साल का था, उसको घटा कर ३ साल कर दिया गया। इनकम टैक्स के सवाल नेट के माध्यम से आएंगे और नेट के माध्यम से ही उसके जवाब देने हैं। इसमें रिश्वतखोरी, और भ्रष्टाचार समाप्त हो जाता है। कहां से बैठकर आदमी किससे पूछ रहा है यह किसी को पता नहीं होगा। मोदी जी का सिद्धांत कि न खाउंगा न खाने दुंगा, उस दिशा में यह अच्छा कदम है।
अगर लोगों की यह शिकायत है कि इनकम टैक्स कम नहीं किया, तो आप बताएं कि पैसा कहां से आता? उसके लिए कोई जगह तो बचनी चाहिए। सरकार को पैसों की सख्त जरूरत है मगर उसने टैक्स में कोई वढोतरी नहीं की। पूरा देश त्रासदी से गुजर रहा है, देश की कमर टूटी हुयी है, फिर भी एक दृढ़ निश्चय करके मात्र कुछ शेयर बेचकर, जनता पर बगैर बोझ डाले, इतना पैसा जुटाना बड़ी अक्लमंदी की बात है।
वित्त मंत्री ने जनता पर एक पैसे का बोझ नहीं डाला है। रोजगार बढ़े, व्यापार बढ़े, इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो, नेशनल हाईवे बने, इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए, रोजगार श्रृजन के लिए, छोटे और बड़े व्यापार को बढ़ाने के लिए बहुत ही संतुलित बजट पेश किया है।
जिन कामों में मजदूर लगते हैं, उसमें कई तरह से व्यक्ति जुड़ता है। मजदूर से मालिक तक सबको उसमें रोजगार मिलता है। उन्होंने वही काम किया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले। इसलिए पूरे देश की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए। वे इसके हकदार हैं। उन्होंने पूरे देश का ख्याल रखा।
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास
इंफ्रास्ट्रक्चर का इस तरह विकास होने से हमारी जीडीपी कितनी बढ़ जाएगी, अभी नहीं कह सकते। जो काम विदेशों में १०० सालों में हुआ है, मोदी जी उसे १० सालों में करना चाहते हैं। और वे कर भी लेंगे। वे जो भी कहते हैं वह करके दिखाते हैं। छोटे छोटे शहरों में भी मेट्रो का निर्माण करना, नये नये एयरपोर्ट बनाना, इन सब में लाखों लोगों को काम मिलेगा।
पूरे देश को क्या मिला ?
मोदी जी की एक देश भक्त नेता के रूप में अदभुत छवि है। आज पूरे संसार में उनके मुकाबले का कोई नेता नहीं है, कोई राष्ट्राध्यक्ष नहीं है। भारत भाग्यवान है कि इसका प्रधान एक महात्मा है। असल मायने में महात्मा। यह कम देशों को नसीब होता है। ये संध के तपे तपाए लोग हैं। वहां बाल काल से ही शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया जाता है। वे निर्विकार होकर काम कर रहे हैं। देश के भले के लिए काम कर रहे हैं। उनको अपने निजी सुख सुविधा की कोई लालसा नहीं है। देश की खुशी में उनकी खुशी है और देश के दुख से वे व्यथित होते हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं।
देश में मात्र वे लोग मोदी विरोधी हैं जो देश विरोधी हैं। बाकी सारे देश के लिए तो मोदी जी पूज्य हैं। आज जो लोग किसान आंदोलन या सीएए विरोध या छात्र विरोध के नाम पर मोदी जी का विरोध कर रहे हैं, वे देश के सामने नंगे हो रहे हैं और उनको पता नहीं चल रहा है कि वे नंगे हो रहे हैं। जनता को धीरे धीरे सब पता चल रहा है। जनता मूर्ख नहीं है।
अनेक क्षेत्रों में सुधार
मोदी जी ने अनेक क्षेत्रों में अदभुत सुधार किया है। भ्रष्टाचार का ग्राफ नीचे उतरता जा रहा है। आगे और भी उतरेगा। भ्रष्टाचार को मिटाने का काम योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है। इनके दिमाग तक कोई पहुंच नही पाएगा।
मोदी जी की दूरदृष्टि और इच्छा शक्ति
कितनी अदभुत है उनके काम करने की क्षमता। अगले १० साल में क्या परिस्थिति होगी, उसको सोच कर उनकी प्लानिंग होती है। उनके पास दूर दृष्टि है, इच्छा शक्ति है, युवाओं की तरह काम करने की क्षमता है। न छुट्टी लेते हैं, न वीमार पड़ते हैं, ऐसे कर्मठ हैं वे।
भारत ने हथियार बनाना शुरू कर दिया है। तेजस तेजी से देश में ही बनने लगा है। तेजस भारत द्वारा विकसित किया जा रहा एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है। यह हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित एक हल्का युद्धक विमान है। भारत निकट भविष्य में पूरी दुनिया को हथियार बेचेगा। हमारा निर्यात बढ़ेगा। इससे पूर्व की सरकारों ने तो सोचा भी नहीं था कि हम आयुध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकते हैं। विदेशों से हथियार आते थे और विचौलिए इसमें काफी कमाते थे। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था। मंत्री और अफसरशाह अपनी जेब भरते रहे।
चीन के खिलाफ वातावरण का निर्माण
आज सारी दुनियां में मोदी जी ने चीन के खिलाफ एक वातावरण पैदा कर दिया। पहले पूरा देश चीन के सामानों का दीवाना हो रहा था, उन्होंने परिदृष्य को उलटा कर दिया। आज कोई नहीं चाहता है चीन का सामान चाहिए।
मोदी के कारण लोगों में एक राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा हुयी है और बढ़ी है। इस बजट में इसका प्रतिविंब दिखायी देता है। इनका बजट विकासोन्मुख है। इनके बजट को क्रमवार देखें, यह ऊपर की ओर सीढि़यां चढता जाता है।
इतनी गंभीर महामारी से हम बाहर आए हैं । फिरभी पूरे विश्व में हम वैक्सिन भेज रहे हैं। भारत दुनियां के अनेक देशों को कोविड की वैक्सिन भेज रहा है। भारत में आज दुनिया के 60 प्रतिशत वैक्सीन का उत्पादन हो रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोग्राम भी भारत में चल रहा है। इसके तहत सालाना 5.5 करोड़ महिलाओं और नवजात को 39 करोड़ वैक्सीन दिए जाएंगें। हमारा देश सही दिशा में प्रगति कर रहा है। परमात्मा हमारे साथ हैं।






.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links in the comment box.